फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSA case: MLA Asha Maurya reached the school to get it opened, got the class lock broken

बीएसए प्रकरण: स्कूल खुलवाने पहुंची विधायक आशा मौर्या, क्लास का ताला तुड़वाया, बच्चों ने पढ़ने से किया इंकार

Thu, 25 Sep 2025 11:37 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Sep 2025 11:37 AM IST
सार

सीतापुर में प्राधानाध्यापक के बीएसए को बेल्ट से पीटने के बाद से मामला आगे बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को महमूदाबाद की विधायक पहुंचीं और उन्होंने स्कूल का ताला तुड़वा दिया।

विज्ञापन
BSA case: MLA Asha Maurya reached the school to get it opened, got the class lock broken
विधायक ने स्कूल का ताला तोड़वा दिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महमूदाबाद के प्राथमिक विद्यालय नदवा में बृहस्पतिवार सुबह भाजपा की महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य पहुंची। उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों से ईंट से क्लास का ताला तुड़वाया। इसके बाद उन्होंने बच्चों से पढ़ने के लिए कहा। इसके बावजूद बच्चों ने पढ़ने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


विधायक आशा मौर्य ने कहा कि प्रधानाध्यापक की कोई शिकायत थी तो वह सही ढंग से अपनी बात रखते। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि प्रधानाध्यापक ने बेल्ट निकाल कर पीटा है, यह बेहद गलत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बीएसए- प्रिंसिपल विवाद: सामने आईं प्रधानाचार्य की पत्नी, कहा-एक शिक्षिका के दबाव में हुआ ये; लगाए प्रताड़ना के आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: कैफे संचालक से चेन लूटने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी फरार; सुबह चार बजे हुई घटना


सांसद राकेश राठौर बोले- बीएसए कार्यालय में प्रधानाध्यापक के साथ भी हुई मारपीट, इस पर भी हो एफआईआर
सीतापुर के सांसद राकेश राठौर ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सीतापुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और प्राथमिक विद्यालय नदवा के प्रधानाध्यापक के बीच हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। शिक्षा का मंदिर जहां संचालित होता हो, बच्चों को शिक्षा मिलती है, वहां यह घटना होना बेहद निंदनीय है लेकिन इसके पीछे के आक्रोश को भी समझने की बेहद जरूरत है कि आखिर एक शिक्षक इतना आक्रोशित क्यों हो गया। मुझे सूचना मिली है कि शिक्षक को भी पीटा गया। उनकी भी एफआईआर दर्ज हो। इस मामले में बीएसए ही सबसे ज्यादा राजनीति करते हैं। मैं दिल्ली जा रहा हूं, लौटकर आऊंगा तो रणनीति बनाकर काम करूंगा। कार्यवाही कराऊंगा।

प्रधानाध्यापक की पत्नी ने दिया बयान
इस मामले में अब तक चुप्पी साधे प्रधानाध्यापक का परिवार भी अब मुखर हुआ है। प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा ने कैमरे पर अपने पति को प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया है।

सीमा वर्मा ने बताया कि उनके पति को एक शिक्षिका की अटेंडेंस लगाने के लिए बाध्य किया जाता था। वह लगातार इसके लिए मना कर रहे थे। इसलिए बीएसए उनके पति को परेशान कर रहे थे। पहले उनके पति से स्कूल में हुए कार्यों का तीन साल का ब्यौरा मांगा गया। जब उन्होंने ब्यौरा दे दिया तो दस साल का ब्यौरा मांगा गया। जब वह भी दे दिया तो दबाव बनाने के लिए बीएसए आफिस बुलाया गया। वहां कहासुनी हुई और उनके पति ने गुस्से में बीएसए की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed