{"_id":"677969212ff15e7a4003df56","slug":"up-sangh-leader-indresh-kumar-said-muslims-should-hand-over-kashi-mathura-and-sambhal-to-hindus-decisions-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संघ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा- काशी, मथुरा और संभल हिंदुओं को सौंपे मुसलमान, करने होंगे फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संघ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा- काशी, मथुरा और संभल हिंदुओं को सौंपे मुसलमान, करने होंगे फैसले
Sat, 04 Jan 2025 10:30 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 04 Jan 2025 10:30 PM IST
सार
Indresh Kumar said: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के केंद्रीय पदाधिकारी डाॅ. इंद्रेश कुमार ने कहा है कि मथुरा, काशी और संभल जैसे विवादित स्थल मुसलमान हिंदुओं को सौंप दें।
विज्ञापन
संघ नेता इंद्रेश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के केंद्रीय पदाधिकारी डाॅ. इंद्रेश कुमार ने काशी, मथुरा और संभल जैसे विवादित धार्मिक स्थलों को हिंदुओं को सौंपने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को पहल दिखाकर कुरान और हदीस की रोशनी में बड़े फैसले करने होंगे। उन्होंने विवादित स्थलों का बातचीत के जरिए हल निकालने की वकालत भी की। इंद्रेश कुमार शनिवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
कैसरबाग स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में डाॅ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि अदालतें सर्वोपरि हैं, लेकिन विवादित धर्मस्थलों का हल संवाद के माध्यम से निकाला जाना चाहिए। इससे देश की एकता, अखंडता, सौहार्द, भाईचारा और मेलमिलाप बना रहता है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि मुस्लिम समाज अपनी जिम्मेदारी समझे और संवाद से काशी, मथुरा और सम्भल जैसे स्थलों पर विवाद खत्म करे। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर कब्जा और हिंसा इस्लामिक उसूलों के खिलाफ है।
विज्ञापन
उन्होंने मुस्लिम समुदाय से इन स्थलों को हिंदू समाज को सौंपने की अपील की, ताकि भारत सांप्रदायिक सौहार्द्र का वैश्विक उदाहरण बने। इंद्रेश कुमार ने कहा कि इस्लाम अमन और इंसाफ का मजहब है। विवादों का हल संवाद और सहमति से निकाला जाना चाहिए। वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का समर्थन करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि यह कानून मुस्लिम समाज की भलाई और पारदर्शिता के लिए है। वक्फ संपत्तियों को समाज सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए उपयोग में लाना चाहिए। इससे पहले कार्यक्रम का आगाज मुफ्ती नोमान ने कुरान की तिलावत से की।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन कर रहे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक रजा हुसैन रिजवी ने कहा कि अगर किसी मस्जिद में बुत है तो वहां नमाज नहीं होगी। हमें आगे आकर विवादित स्थलों को वापस कर उसका हल निकालना चाहिए।