फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sand and gravel prices are set to rise in the state, following a cabinet decision; learn the details.

यूपी: प्रदेश में बढ़ने जा रही हैं बालू और मौरंग की कीमतें, कैबिनेट के फैसले के बाद इतने बढ़ेंगे दाम

Fri, 30 Jan 2026 10:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 30 Jan 2026 10:02 PM IST
सार

Morang rates in UP: यूपी में घर बनाना और भी महंगा होने जा रहा है। प्रदेश की कैबिनेट ने मौरंग, बालू समेत निर्माण में उपयोग होने वाले उपखनिजों की रॉयल्टी और डेड रेंट दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
UP: Sand and gravel prices are set to rise in the state, following a cabinet decision; learn the details.
यूपी में महंगा होने जा रहा है घर बनाना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश सरकार ने मौरंग, बालू समेत निर्माण में उपयोग होने वाले उपखनिजों की रॉयल्टी और डेड रेंट दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने खनिज परिहार नियमावली में दूसरे संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके बाद भवन निर्माण, सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों की लागत बढ़ सकती है।

विज्ञापन


खनन विभाग के मुताबिक नदी तल से प्राप्त मौरंग की न्यूनतम रॉयल्टी दर 150 रुपये प्रति घन मीटर से बढ़ाकर 190 रुपये प्रति घन मीटर कर दी गई है। पहाड़ों के क्षरण से मिलने वाली लाल मौरंग की दर 75 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये प्रति घन मीटर तय की गई है। साधारण बालू की रॉयल्टी में भी 15 रुपये प्रति घन मीटर का इजाफा किया गया है। 
विज्ञापन


सिलिका सैंड की रॉयल्टी 100 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति टन कर दी गई है। ग्रेनाइट पर भी दरें बढ़ाई गई हैं। एक मीटर या उससे अधिक आकार की ग्रेनाइट के लिए रॉयल्टी 5,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रति घन मीटर तथा एक मीटर से कम आकार की ग्रेनाइट के लिए 3,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये प्रति घन मीटर कर दी गई है। चूना पत्थर को अब स्वामित्व शुल्क की सूची से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने उपखनिजों के वार्षिक निश्चित न्यूनतम किराया (डेड रेंट) में भी बढ़ोतरी की है। मार्बल और मार्बल चिप्स के लिए डेड रेंट 40 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपये, इमारती पत्थर-गिट्टी और नदी तल की मौरंग के लिए 90 हजार से बढ़ाकर 1.35 लाख रुपये कर दिया गया है। लाल मौरंग, साधारण बालू और साधारण मिट्टी के लिए भी डेड रेंट में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

हालांकि खनन विभाग का कहना है कि प्रदेश में अधिकांश खदानें पहले से ही नीलामी के माध्यम से ऊंची दरों पर उठाई जा रही हैं, इसलिए इस बढ़ोतरी का तत्काल असर न तो बाजार कीमतों पर पड़ेगा और न ही राजस्व पर। कैबिनेट की मंजूरी के बाद नियमावली में संशोधन के औपचारिक आदेश सोमवार को जारी किए जाएंगे।

Trending Videos

सीमेंट में जीएसटी घटने से थी राहत, अब मौरंग और ग्रेनाइट के बढ़ेंगे दाम

UP: Sand and gravel prices are set to rise in the state, following a cabinet decision; learn the details.
महंगी होगा भवन निर्माण।

 यूपी कैबिनेट ने उपखनिजों की रॉयल्टी और सालाना डेड रेंट (न्यूनतम किराया) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिससे शहरवासियों के लिए घर बनाना अब और महंगा हो जाएगा। मौरंग, ग्रेनाइट पत्थर से लेकर बालू और मिट्टी तक की रॉयल्टी और न्यूनतम किराया बढ़ने से यह महंगे होंगे। इससे पहले पिछले साल नवंबर में सीमेंट से जीएसटी घटाने से घर बनाना सस्ता हुआ था लेकिन नए प्रस्ताव की मंजूरी के बाद घर बनाना अब महंगा सौदा साबित होगा। बृहस्पतिवार को सीएम योगी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने उपखनिजों के स्वामित्व की दरों और डेड रेंट यानि न्यूनतम निश्चित किराये में बढ़ोत्तरी के लिए उत्तर प्रदेश खनिज परिहार नियमावली 2021 में द्वितीय संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed