फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Salaries of 42% of police personnel who failed to provide property details will be withheld; details must

UP: संपत्ति का ब्योरा न देने वाले 42% पुलिसकर्मियों का रुकेगा वेतन, 31 जनवरी तक देनी होगी डिटेल; निर्देश जारी

Sat, 24 Jan 2026 09:31 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 24 Jan 2026 09:31 AM IST
सार

UP Police Department: यूपी के पुलिस विभाग में अभी तक 42 प्रतिशत पुलिसकर्मियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। इससे उनका वेतन रुक सकता है। 

विज्ञापन
UP: Salaries of 42% of police personnel who failed to provide property details will be withheld; details must
शासन ने जारी किए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश पुलिस के केवल 58 प्रतिशत कर्मियों ने ही मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्तियों का विवरण अपलोड किया है। शेष 42 प्रतिशत कर्मियों का विवरण न दिए जाने की स्थिति में उनका जनवरी माह का वेतन रोका जा सकता है।

विज्ञापन


इस संबंध में डीजीपी मुख्यालय की तकनीकी सेवा शाखा ने निर्देश जारी करते हुए शेष कर्मियों से 31 जनवरी तक संपत्ति का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है। स्पष्ट किया गया है कि जो कर्मी निर्धारित समय-सीमा तक विवरण देंगे, उन्हीं का जनवरी माह का वेतन जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


तकनीकी सेवा मुख्यालय की ओर से सभी विभागाध्यक्षों, पुलिस कमिश्नरों, एडीजी जोन, आईजी रेंज तथा जिलों के पुलिस कप्तानों को भेजे गए पत्र में इस बाबत 6 जनवरी को जारी कार्मिक विभाग के शासनादेश का हवाला दिया गया है। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थों को समय पर संपत्ति विवरण अपलोड कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएं, ताकि वेतन भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed