फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Saharashree's wife removes her belongings from Sahara City home, has altercation with officials

UP: सहाराश्री की पत्नी सपना रॉय ने सहारा शहर के घर से निकाला अपना सामान, अफसरों से नोकझोंक... फिर मिली अनुमति

Sun, 23 Nov 2025 12:01 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Nov 2025 12:01 AM IST
सार

सहाराश्री की पत्नी सपना रॉय को घर से निजी सामान निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान उनकी नगर निगम के अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
UP: Saharashree's wife removes her belongings from Sahara City home, has altercation with officials
सहारा शहर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित 170 एकड़ में फैले सहारा शहर को नगर निगम प्रशासन की ओर से कब्जे में लेने के बाद शनिवार को सहाराश्री की पत्नी सपना रॉय को अपने घर से निजी सामान निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। सिफारिश लगवाने और नगर निगम के अधिकारियों से नोकझोंक के बाद ही उन्हें इसकी अनुमति मिल पाई।

विज्ञापन


यह है मामला: नगर निगम प्रशासन ने अक्तूबर में सहारा शहर को अपने कब्जे में ले लिया था। वर्ष 1995 में इस जमीन को लीज पर दिया गया था, लेकिन लीज की शर्तों का पालन न करने के चलते लीज निरस्त कर दी गई थी। निगम ने तब वहां रहने वालों को अपने घरों से सामान निकालने की चेतावनी दी थी, लेकिन सपना रॉय ने उस वक्त सामान नहीं निकाला था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सहारा समूह की जमीनें गैरकानूनी तरीके से बेचने पर फंसे ओपी श्रीवास्तव, ईडी ने कसा शिकंजा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी में लगातार छठवें साल नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें, देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश


एक हफ्ते पहले सपना रॉय ने नगर निगम प्रशासन से बच्चों की किताबें व अन्य सामान निकालने की फरियाद की थी। शनिवार को जब वह निगम अधिकारियों के पास पहुंचीं, तो अधिकारी प्रथमदृष्टया तैयार नहीं हुए। इसके बाद उन्हें सिफारिश लगवानी पड़ी और एक शपथपत्र देने के बाद सामान निकालने की अनुमति मिली।

सामान निकालने के दौरान सपना रॉय और नगर निगम के अधिकारियों के बीच नोकझोंक व कहासुनी भी हुई। नगर निगम के संपत्ति प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि शनिवार को सपना रॉय ने सहारा शहर से अपना सामान निकलवाया। इस दौरान निगम प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed