फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Electricity rates will not increase in UP for the sixth consecutive year, Uttar Pradesh became the first s

UP: यूपी में लगातार छठवें साल नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें, देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

Sat, 22 Nov 2025 10:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Nov 2025 10:10 PM IST
सार

यूपी में लगातार छठवें साल बिजली के दामों में बढ़ोतरी नहीं होगी। ऐसा करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।

विज्ञापन
UP: Electricity rates will not increase in UP for the sixth consecutive year, Uttar Pradesh became the first s
- फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य विद्युत नियामक आयोग ने लंबी जद्दोजहद के बाद शनिवार को बिजली दरें घोषित कर दी है। इस वर्ष भी उपभोक्ताओं की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां लगातार छठे वर्ष बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है लेकिन अब बिजली चोरी पर पूरी तरह से सख्ती होगी क्योंकि आयोग ने वितरण हानियां 2024-25 के 13.78 फीसदी से घटाकर वर्ष 2029-30 में 10.74 फीसदी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी में अवैध घुसपैठियों के लिए बनाए जाएंगे अस्थायी डिटेंशन सेंटर, सीएम योगी का स्पष्ट निर्देश- सख्त कार्रवाई करें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एसआईआर : अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं...तो ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकेगा, दिक्कत आए तो ऑफलाइन का विकल्प उपलब्ध


ऐसे में ग्रामीण इलाके में जहां अभी तक बिना मीटर के और कुछ स्थानों पर बिना कनेक्शन बिजली प्रयोग हो रहा है। वहां पाबंदी लगनी तय है क्योंकि अब किसी तरह की ढिलाई होने पर संबंधित निगम घाटे का रोना नहीं रो पाएंगे।

उपभोक्ताओं की हुई जीत, पॉवर कॉर्पोरेशन की हार

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने बिजली दरों में बढ़ोत्तरी नहीं करने के फैसले पर नियामक आयोग का आभार व्यक्त किया है। वर्मा ने आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार व सदस्य संजय कुमार सिंह से मुलाकात कर कहा कि उपभोक्ताओं के हित में यह अत्यंत न्यायपूर्ण फैसला है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बधाई देते हुए कहा कि सीएम ने देश में इतिहास रच दिया है। उपभोक्ताओं को महंगाई से बचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है। पॉवर कॉर्पोरेशन ने इस वर्ष 45 फीसदी बिजली दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव दिया था।

उपभोक्ता परिषद ने आयोग के सामने तर्क रखा कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर पहले से ही 33122 करोड़ रुपये का सरप्लस चला आ रहा था। इस वर्ष भी प्रदेश के उपभोक्ताओं का लगभग 18592 करोड़ रुपये का अतिरिक्त सरप्लस सामने आया है। अब कुल सरप्लस बढ़कर 51000 करोड़ रुपये से ऊपर जा चुका है। इसलिए बिजली दरें बढ़ाने के बजाय कम की जाएं।

नोएडा पावर कंपनी (एनपीसीएल) के मामले में भी उपभोक्ता परिषद की जीत हुई है। उपभोक्ता परिषद द्वारा प्रस्तुत पक्ष को स्वीकार करते हुए आयोग ने नोएडा पावर कंपनी की बिजली दरें भी यथावत रखने का निर्णय दिया है। साथ ही उपभोक्ताओं को दी जा रही 10 फीसदी छूट आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed