फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP's supplementary budget 2021-22: In the election year, kindness to the workers, preparation of abundant electricity, 500 rupees per month allowance to the unorganized workers

यूपी का अनुपूरक बजट 2021-22 : चुनावी साल में श्रमिकों पर मेहरबानी, भरपूर बिजली की तैयारी, असंगठित श्रमिकों को 500 रुपये महीने भत्ता

Thu, 16 Dec 2021 07:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Dec 2021 07:04 PM IST
सार

सरकार ने वृद्धावस्था/किसान पेंशन में दोगुना बढ़ोतरी का फैसला किया है। वृद्धावस्था पेंशन 500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1000 रुपये की जा रही है। सरकार असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को दिसंबर से मार्च तक 500 रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण भत्ता देगी।

विज्ञापन
UP's supplementary budget 2021-22: In the election year, kindness to the workers, preparation of abundant electricity, 500 rupees per month allowance to the unorganized workers
यूपी विधानसभा - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में चरम पर पहुंच चुकी सियासी गर्मी के बीच योगी सरकार ने लगातार दूसरी बार सत्ता का ख्वाब पूरा करने के लिए श्रमिकों, बुजुर्गों और बिजली पर जमकर मेहरबानी दिखाई है। पहली बार श्रमिकों के लिए भरण-पोषण भत्ते का प्रावधान किया गया है। सरकार असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण भत्ता देगी। वहीं, बुजुर्गों की पेंशन भी दोगुनी यानी 500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। दिव्यांगों को मिलने वाला अनुदान भी 500 से 1000 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन


योगी सरकार ने साल के दूसरे अनुपूरक बजट में एक तरह से श्रमिकों और बिजली के लिए खजाना खोल दिया है। 8479.53 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट में से अकेले 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान सिर्फ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए किया गया है। वहीं, बिजली के लिए 3382.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। विधानसभा चुनाव के एलान की उल्टी गिनती के संकेतों के बीच वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया। साथ ही वर्ष 2022-23 का अंतरिम बजट व चार महीने का लेखानुदान भी पेश किया गया। इसमें सूचना को भी प्रचार के लिए 150 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अनुपूरक बजट पेश किया।
विज्ञापन


श्रमिकों को एक-एक हजार की दो किस्तों में मिलेगा भत्ता
सरकार असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को दिसंबर से मार्च तक 500 रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण भत्ता देगी। यह भत्ता 1000-1000 रुपये की दो किस्तों में दिया जाएगा।प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के करीब 6.60 करोड़ श्रमिक हैं। इनमें से अब तक लगभग 2.50 करोड़ लोगों का पंजीकरण हो चुका है। 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराने वाले सभी श्रमिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे बिजली के लिए 1000 करोड़
विपक्षी दलों की ओर से बिजली को लेकर की जा रही लुभावनी घोषणाओं के जवाब में योगी सरकार ने चुनाव तक शहरों से लेकर गांवों तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए अनुपूरक बजट में अंशपूंजी के रूप में 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे गांवों, तहसीलों और बुंदेलखंड को भी अब महानगरों, जिला मुख्यालयों व उद्योगों की भांति कटौतीमुक्त बिजली मिल सकेगी।

पेंशन दोगुना, 56 लाख बुजुर्गों को फायदा
सरकार ने वृद्धावस्था/किसान पेंशन में दोगुना बढ़ोतरी का फैसला किया है। वृद्धावस्था पेंशन 500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1000 रुपये की जा रही है। इसके लिए 670 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इससे करीब 56 लाख बुजुर्ग लाभान्वित होंगे।
इसी तरह 11 लाख दिव्यांगों को भी 500 रुपये के बजाय अब 1000 रुपये प्रतिमाह अनुदान मिलेगा। इसके लिए 167 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

अनुपूरक बजट : क्या खास

1350 करोड़ : उप्र पावर कॉर्पोरेशन को क्षतिपूर्ति अनुदान के लिए
372 करोड़ : उदय योजना के अंतर्गत बिजली कंपनियों की हानियों की फंडिंग के लिए
300 करोड़ : दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बिजली वितरण कार्यों के लिए अंशपूंजी
175 करोड़ : दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत सौभाग्य योजना के क्रियान्वयन, अतिरिक्त हाईटेंशन इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए अंशपूंजी
185 करोड़ : प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत विद्युतीकरण के लिए अंशपूंजी

670 करोड़ : वृद्धावस्था/किसान पेंशन में वृद्धि के लिए
167 करोड़ : नेत्रहीन, मूक बधिर व शारीरिक रूप से दिव्यांगों को भरण-पोषण के लिए अनुदान में वृद्धि के लिए

150 करोड़ : सूचना विभाग को प्रचार-प्रसार के लिए

100 करोड़ : मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष की सीमा में वृद्धि के लिए
10 करोड़ : खेल विभाग के अंतर्गत विभिन्न मदों में सहायता के लिए

1 लाख : काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं गंगा आरती दर्शन की सुगमता के लिए गंगा घाट के विपरीत दिशा में रामघाट पुल से रामनगर तक 4 लेन से मॉडल सड़क का निर्माण एवं अन्य विविध कार्य के लिए

एक-एक लाख : शाजहांपुर में स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय के अनुरक्षण व रखरखाव तथा देश-विदेश में गौरव स्थापित करने वाले ख्यातिप्राप्त लोगों को यूपी गौरव सम्मान देने के लिए


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed