फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP's businessmen will increase business with Nepal.

UP: नेपाल के साथ व्यापारिक संबंध बढ़ाएंगे यूपी के कारोबारी, दोनों देशों के बीच सहयोग को लेकर हुई बैठक

Thu, 28 Mar 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Mar 2024 12:04 AM IST
सार

लखनऊ में इंडो नेपाल इकोनॉमिक सहयोग को लेकर बैठक हुई जिसमें यूपी व नेपाल के बीच व्यापारिक संबंध बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
UP's businessmen will increase business with Nepal.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के साथ यूपी के पुराने संबंध हैं। ये रिश्ते आर्थिक व धार्मिक दोनों ही हैं। इन्हें और मजबूत बनाने के लिए नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास ने बुधवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका मकसद इंडो नेपाल आर्थिक सहयोग की नई संभावनाओं को तलाशना था।

विज्ञापन


कार्यक्रम में भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच हुए कई समझौतों से आपस के संबंध बहुत मजबूत हुए हैं।

पर्यटन व्यवसाय, अन्य ट्रेड व्यापार में दोनों देश के बीच व्यापार करने की असीम संभावनाएं है। मंत्री तारा नाथ अधिकारी ने नेपाल में इन्वेस्टमेंट, ट्रेड और टूरिज्म की संभावनाओं पर अपने देश का एक महत्वपूर्ण प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने उद्यमियों और चैंबर के प्रतिनिधियों को 28 और 29 अप्रैल 2024 में होने वाले नेपाल इन्वेस्टमेंट समिट में आने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन


एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अध्यक्ष इंजीनियर डीपी सिंह ने कहा कि नेपाल का पड़ोसी राज्य होने की वजह से यूपी पर्यटन व्यवसाय, व्यापारिक ट्रेड, कृषि संबंधित व्यवसाय, सिंचाई प्रोजेक्ट्स, सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स, शिक्षा और एक्सचेंज प्रोग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम को पर्यटन उद्योग, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बैंकर्स और इन्वेस्टर्स प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed