फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rs 67.46 crore seized after imposition of code of conduct, 2254 check posts to investigate every nook and

यूपी: आचार संहिता लगने के बाद 67.46 करोड़ रुपये किए गए सीज, चप्पे चप्पे की जांच के लिए 2254 चेक पोस्ट

Thu, 21 Mar 2024 09:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 21 Mar 2024 09:13 PM IST
सार

Illegal cash recoveredआचार संहिता लगने के बाद यूपी में कैश बरामद होने की खबरें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 20 मार्च से अब तक 67.46 करोड़ रुपये कैश जब्त किया गया। 
 

विज्ञापन
UP: Rs 67.46 crore seized after imposition of code of conduct, 2254 check posts to investigate every nook and
कैश बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लगने के बाद 20 मार्च तक 67.46 करोड़ रुपये कैश जब्त किया गया। चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से कुल 24.59 लाख से ज्यादा प्रचार-प्रसार सामग्री हटाई गई। सघन जांच के लिए 508 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट और 1746 चेक पोस्ट राज्य के भीतर सक्रिय हैं। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर 1904 उड़न दस्ते और प्रवर्तन एजेन्सियों के 732 दल निगरानी कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने ये जानकारी दी।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक 20 मार्च को बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा क्षेत्र में 61 लाख रुपये की 305 ग्राम ड्रग पकड़ी गई। 20 मार्च तक 2,54,758 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये गए। अपराधियों के 279 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किए गए। 3,420 लाइसेंसी शस्त्र निरस्त कर जमा कराए गए। सीआरपीसी के तहत 5,18,471 लोग पाबन्द किए गए।
विज्ञापन


पुलिस विभाग द्वारा 1004 बिना लाइसेंसी अवैध शस्त्र, 1007 कारतूस, चार किलो विस्फोटक व 70 बम बरामद, अवैध शस्त्र बनाने वाले 174 केन्द्र सीज किए गए। प्रदेश स्तर पर 1904 उड़न दस्ते और प्रवर्तन एजेंसियों के 732 दल निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वाहनों के दुरुपयोग पर 136 और लाउडस्पीकर के दुरुपयोग पर 373 कार्यवाही की गयी। गैर कानूनी सभा, भाषण एवं अन्य मामलों में पांच एफआईआर दर्ज की गईं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन में पुलिस, आयकर, आबकारी एवं नार्कोटिक्स व अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। अवैध शस्त्र बनाने वाले 174 केन्द्रों पर पुलिस ने छापा मारकर 34 केन्द्र सीज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed