Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rohini said – Owaisi used to say when will Abdul become CM? Now he has decided that he will spread the car

यूपी: रोहिणी बोलीं- ओवैसी पूछते थे, अब्दुल सीएम कब बनेगा? अब उन्होंने तय किया वह दलित की दरी बिछाएगा

Thu, 12 Nov 2026 09:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 12 Nov 2026 09:33 PM IST
सार

Dr. Rohini Ghavri: चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के सामाजिक परिवर्तन मोर्चे पर डॉ. रोहिणी घावरी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन एक भी सीट नहीं जीतेगा। 

विज्ञापन
UP: Rohini said – Owaisi used to say when will Abdul become CM? Now he has decided that he will spread the car
रोहिणी का ओवैसी पर तंज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के सामाजिक परिवर्तन मोर्चे पर डॉ. रोहिणी घावरी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि कल तक वह सवाल करते थे कि अब्दुल मुख्यमंत्री कब बनेगा और कब तक दरी बिछाएगा, लेकिन अब खुद एक दलित नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब अब्दुल दलितों के पीछे जाकर दरी बिछाएगा।

विज्ञापन


रोहिणी ने कहा कि दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में गठबंधन हुए, लेकिन तीनों जगह इनका नतीजा शून्य रहा। उन्होंने मोर्चे को चुनौती देते हुए कहा कि अगर गठबंधन एक भी सीट जीत गया तो वह उनकी हर शर्त मानने को तैयार हैं। उन्होंने ओवैसी और चंद्रशेखर पर दलितों और मुसलमानों को राजनीतिक रूप से गुमराह करने का आरोप लगाते हुए दोनों को भाजपा की बी टीम बताया।
विज्ञापन


कौन हैं रोहिणी घावरी
डॉ. रोहिणी घावरी ने स्विट्जरलैंड से डॉक्टरेट की पढ़ाई की है। वह दलित अधिकारों और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सक्रिय रहती हैं। चंद्रशेखर से उनका विवाद निजी संबंधों को लेकर है। रोहिणी का आरोप है कि चंद्रशेखर ने शादी का भरोसा देकर उनका शारीरिक और भावनात्मक शोषण किया। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत भी की है। इसी मामले से वह चर्चा में आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पर ओवैसी के निशाने पर रहे अखिलेश

UP: Rohini said – Owaisi used to say when will Abdul become CM? Now he has decided that he will spread the car
सांसद चंद्रशेखर आजाद व असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : amar ujala

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के गठन के मंच से सपा और अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने अखिलेश के नेतृत्व, मुस्लिम राजनीति और अयोध्या में राम मंदिर जाने के कार्यक्रम पर सवाल उठाए। आजम खां के बहाने सपा के मुस्लिम सांसदों और विधायकों को घेरा।

अखिलेश पर तंज कसते हुए ओवैसी ने अमीर मीनाई का शेर पढ़ा, सरकती जाए है रुख से नकाब आहिस्ता-आहिस्ता, निकलता आ रहा है तेरा चेहरा आहिस्ता-आहिस्ता। कहा, अखिलेश उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और पूर्व ही रहेंगे। उन्होंने सपा अध्यक्ष की राजनीतिक विरासत और उनके नेतृत्व पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को लगी गोली का जिक्र करते हुए कहा कि गोली लगने का दर्द आज भी उनके भाई की कमर में है। चंद्रशेखर ने कहा कि दलित उत्पीड़न पर विपक्ष चुप रहता है।

...क्या अखिलेश ने आजम से अनुमति ली

ओवैसी ने आजम खान का मुद्दा उठाकर सपा की मुस्लिम राजनीति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि अखिलेश यादव के अयोध्या जाने के कार्यक्रम पर सपा के मुस्लिम सांसद और विधायक क्या सोच रहे हैं? क्या अखिलेश ने इस बारे में आजम खान से अनुमति ली है? उन्होंने सवाल किया कि जब आजम खान मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब समाजवादी पार्टी ने उनके लिए क्या किया? ओवैसी ने कहा कि बाबरी मस्जिद से जुड़े घटनाक्रम के बाद कई लोगों और उनके परिवारों को मुश्किलें झेलनी पड़ी थीं। ऐसे में सपा के मुस्लिम नेताओं को अपने नेतृत्व से सवाल करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा मुस्लिम समाज को चुनाव के समय राजनीतिक समर्थन के लिए इस्तेमाल करती है, लेकिन उसके हितों के सवाल पर अपेक्षित मजबूती नहीं दिखाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed