{"_id":"6a0f238085e3b652c60ca35e","slug":"up-roadways-buses-will-no-longer-be-able-to-pick-up-passengers-by-standing-on-the-road-they-will-only-be-abl-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अब सड़क पर खड़ी करके सवारी नहीं भर सकेंगी रोडवेज बसें, यात्रियों को बैठाकर ही निकल सकेंगे स्टेशन से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अब सड़क पर खड़ी करके सवारी नहीं भर सकेंगी रोडवेज बसें, यात्रियों को बैठाकर ही निकल सकेंगे स्टेशन से
Thu, 21 May 2026 08:53 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 21 May 2026 08:53 PM IST
सार
UP Roadways Buses: यूपी रोडवेज की बसें अब सड़क पर खड़ी करके सवारी नहीं भर सकेंगी। ड्राइवरों को इस बारे में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और भीषण गर्मी के बीच यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन निगम ने अधिकारियों को अहम निर्देश जारी किए हैं। रोडवेज बसें सड़कों पर नहीं खड़ी की जाएंगी। बस स्टेशन पर ही खड़ी होंगी। वहीं पर यात्री चढ़ेंगे और उतरेंगे। ड्राइवरों को निर्देशों का पालन करने कहा गया है, उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों और अधिकारियों को सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के आदेश दिए हैं। निगम ने साफ किया है कि किसी भी हालत में रोडवेज बसें सड़क किनारे खड़ी नहीं की जाएंगी।सड़क पर बसें खड़ी होने से जाम लगता है और हादसों का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
गर्मी से बचाव जरूरी
परिवहन निगम ने चालकों और परिचालकों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए हैं। गर्मी और हीटवेव को देखते हुए बस स्टेशनों पर यात्रियों के लिए ठंडा पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी वाटर कूलर क्रियाशील हालत में रखने, कर्मचारियों और यात्रियों के लिए ओआरएस घोल उपलब्ध कराने और हीटवेव से बचाव के जरूरी इंतजाम करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
बसों की जांच अनिवार्य
सभी बस स्टेशनों की मरम्मत, पेंटिंग और साफ-सफाई समय से कराने को कहा गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निगम ने बसों को मार्ग पर भेजने से पहले 31 और 13 बिंदुओं की तकनीकी जांच अनिवार्य कर दी है। ब्रेक, टायर, लाइट और अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने के बाद ही बसों का संचालन होगा, जिससे रास्ते में खराबी और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।