{"_id":"64e0dc34ded677a1a807afa5","slug":"up-roads-and-bridges-damaged-by-rain-will-be-repaired-soon-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जल्द ही दुरुस्त होंगी बारिश से खराब हुई सड़कें और पुल, युद्धस्तर पर काम करने की बनाई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जल्द ही दुरुस्त होंगी बारिश से खराब हुई सड़कें और पुल, युद्धस्तर पर काम करने की बनाई योजना
Sat, 19 Aug 2023 08:43 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 19 Aug 2023 08:43 PM IST
सार
बारिश से यूपी की बहुत सारी सड़के जर्जर हो गई हैं। साथ ही साथ कई पुल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शासन इन्हें जल्द ही ठीक करवाने की तैयारी कर चुका है।
विज्ञापन
खराब सड़कें, सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपीपीडब्ल्यूडी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और पुलों को शीघ्र दुरुस्त करेगा। इसके लिए सभी खंडो से एस्टीमेट मांग लिए गए हैं। मानसून सीजन के बाद युद्धस्तर पर काम करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
वर्तमान में पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत 2, 76, 042 किमी लंबा सड़क नेटवर्क है। इनमें 10901 किमी स्टेट हाईवे हैं, जबकि 6749 किमी प्रमुख जिला मार्ग (एमडीआर) श्रेणी के मार्ग हैं। 54244 किमी लंबे अन्य जिला मार्ग (ओडीआर) और 2,04,148 किमी ग्रामीण मार्ग हैं।
विज्ञापन
शासन को मिली जानकारी के अनुसार, बारिश से काफी संख्या में ओडीआर और ग्रामीण मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। अगस्त के अंत और सितंबर में भी भारी वर्षा की भविष्यवाणी की जा रही है। ऐसे में और मार्गों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। इनमें से अधिकांश मार्ग पूर्वांचल में हैं।
विज्ञापन
शासन ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय को निर्देश दिए हैं कि अभी तक जितने मार्गों को बारिश से नुकसान पहुंचा है, उनका एस्टीमेट तैयार करके भजा जाए। ताकि, समय रहते उन्हें मंजूरी दी जा सके। सभी जोन को कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र के शत-प्रतिशत मार्गों का सर्वे कराकर भेजें कि वर्तमान में वे किस हाल में है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए सभी जोन को पर्याप्त बजट भी जारी किया जा रहा है।
गुणवत्ता में कमी के कारण गड्ढे न होने का देना होगा प्रमाणपत्र
शासन ने कहा है कि रिपोर्ट भेजते समय सभी अधिशासी अभियंताओं को यह प्रमाणित करना होगा कि मार्गों में गड्ढों का कारण गुणवत्ता में कमी नहीं, बल्कि अतिवृष्टि है। इस रिपोर्ट को अधीक्षण अभियंताओं को पुष्ट करना होगा।