फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Forecast Today: IMD Alert, Dense Fog in 32 districts, Aaj ki Mausam ki Jankari News in Hindi

यूपी: शुक्रवार को धूप खिलने से पारे में आया उछाल, 32 जिलों में आज घना कोहरा; 21 से फिर बदलेगा मौसम

Sat, 18 Jan 2025 09:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 18 Jan 2025 09:23 AM IST
सार

UP Weather Update Today : यूपी में शुक्रवार को भले ही तेज धूप खुल गई हो लेकिन शनिवार को 32 जिलों में घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी से मौसम फिर बदलेगा। 

विज्ञापन
UP Weather Forecast Today: IMD Alert, Dense Fog in 32 districts, Aaj ki Mausam ki Jankari News in Hindi
यूपी 21 जनवरी से बदलेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और गलन भरी हवाओं के बाद शुक्रवार को ज्यादातर इलाकों में अच्छी धूप खिली। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है। दिन के पारे में उछाल आएगा। हालांकि उत्तरी पछुआ हवाओं के असर से रात में गलन बरकरार रहेगी। कुल मिलाकर अगले तीन-चार दिन सर्द-गर्म मौसम रहने वाला है। शुक्रवार को सुबह घने कोहरे की वजह से प्रयागराज, आगरा आदि शहरों में दृश्यता प्रभावित रही।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल अगले तीन-चार दिन मौसम सुहाना रहने वाला है। दिन में धूप खिलेगी, रातें सर्द होंगी। सुबह-शाम मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। 21 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मौसम फिर से करवट लेगा। तब न्यूनतम तापमान के और नीचे जाने की संभावना है। 

विज्ञापन

यहां घना कोहरा छाने की संभावना

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed