{"_id":"60c33e74d61fbb48453259f8","slug":"up-responsibility-will-be-fixed-on-laxity-in-payment-of-dues-and-compassionate-appointment-chief-secretary-warns","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : देयों के भुगतान व अनुकम्पा नियुक्ति में शिथिलता पर तय होगी जिम्मेदारी, मुख्य सचिव ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : देयों के भुगतान व अनुकम्पा नियुक्ति में शिथिलता पर तय होगी जिम्मेदारी, मुख्य सचिव ने दी चेतावनी
Fri, 11 Jun 2021 04:15 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Jun 2021 04:15 PM IST
सार
कोविड-19 तथा अन्य कारणों से मृत सरकारी कार्मिकों के आश्रितों के देयों आदि के भुगतान की समीक्षा कर रहे मुख्य सचिव ने इन सभी का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने ने कहा है कि मृत सरकारी कार्मिकों के आश्रितों के देयों आदि के भुगतान व अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य सचिव कोविड-19 तथा अन्य कारणों से मृत सरकारी कार्मिकों के आश्रितों के देयों आदि के भुगतान व अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कोविड-19 तथा अन्य कारणों से मृत सरकारी कार्मिकों के आश्रितों से संबंधित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने आश्रितों के देयों आदि के भुगतान व अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बैठक में अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव नगर विकास डाॅ. रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव सिंचाई टी. वेंकटेश, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला, अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार सहित व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन