फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Reduction in number of guests at weddings in Corona crisis, order issued

यूपी: अब शादियों में सिर्फ 25 मेहमानों को दे सकेंगे न्यौता, कोरोना के चलते नई गाइडलाइन जारी

Tue, 18 May 2021 08:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 18 May 2021 08:06 PM IST
सार

गृह विभाग ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए निर्देश दिया है कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए शादी व अन्य समारोह में अब एक समय में अधिकतम 25 लोग ही मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
UP: Reduction in number of guests at weddings in Corona crisis, order issued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए शादी ब्याह में शामिल होने वाले अतिथियों की संख्या को और सीमित कर दिया है। अब एक समय में अधिकतम 25 मेहमान ही किसी भी शादी में शामिल हो सकेंगे। मंगलवार को गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पहले के आदेश में शादी में खुले स्थानों पर 100 लोगों की और बंद एरिया में 50 लोगों की अनुमति थी। इसे अब घटाकर खुले या बंद एरिया में एक समय में अधिकतम 25 कर दिया गया है। उसमें भी लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पूरा पालन करना होगा। इसमें सैनिटाइज, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग शामिल है।
विज्ञापन


वहीं सूत्रों की मानें तो ग्रामीण इलाकों में शादी ब्याह में इकट्ठा हो रही भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ग्रामीण अंचलों में पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े थे। पंचायत चुनाव के साथ-साथ एक वजह शादी ब्याह में इकट्ठा हो रही भीड़ को भी माना जा रहा था। इसे देखते हुए अब शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या को और सीमित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed