फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Monsoon Red Alert Heavy Rain Warning in 17 Districts Today 37 Flood-Affected IMD Issues Advisory

UP Weather Update: आज 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 37 जिले बाढ़ से प्रभावित; मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Tue, 12 Aug 2025 06:38 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 12 Aug 2025 06:38 AM IST
सार

UP Monsoon Red Alert: यूपी में बारिश और बाढ़ का कहर बरकरार है। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में अभी बाढ़ का असर बना है। 
 

विज्ञापन
UP Monsoon Red Alert Heavy Rain Warning in 17 Districts Today 37 Flood-Affected IMD Issues Advisory
प्रयागराज में अभी भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

UP Flood Situation: यूपी में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में सोमवार को मानसूनी बारिश ने दोबारा रफ्तार पकड़ी। सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी तराई और दक्षिणी इलाकों में अच्छी बारिश हुई। माैसम विभाग के मुताबिेक बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम के असर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अगले तीन चार दिन मध्यम से भारी बारिश के संकेत हैं। सोमवार को तराई के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत आदि में कहीं मध्यम तो कहीं जोरदार बारिश देखने को मिली। सहारनपुर में सर्वाधिक 140 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं गोरखपुर में 75.2 मिमी और बलिया में 73.3 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन


आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र अमाैसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम की सक्रियता बढ़ी है। ट्रफ लाइन में भी मजबूती आई है। वहीं खाड़ी से पूर्वा हवाएं पर्याप्त मात्रा में नमी लेकर आ रही हैं। इस माैसमी बदलाव के असर से अगले तीन चार दिन पूरब से लेकर पश्चिम तक प्रदेश भर में अच्छी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी।

विज्ञापन

यहां है भारी बारिश की संभावना

गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में लगातार बारिश से  37 जिले प्रभावित

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश से प्रदेश के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इन इलाकों में सीएम योगी के निर्देश पर लगातार राहत कार्य जारी हैं। सीएम योगी के निर्देश पर अधिकारी से लेकर मंत्री, सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों का लगातार दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे पीड़ितों को याेगी सरकार की हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। 

राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 37 जिलों की 95 तहसीलें और 1929 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में बाढ़ से 695362 लोग प्रभावित हैं, जिन्हें सहायता प्रदान की गई है। वहीं बाढ़ की वजह से 84777 मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 574 लोगाें के मकानों को नुकसान पहुंचा है। इनमें से 472 लोगों को सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। वहीं, प्रदेश में 65202 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में आया है। इन प्रभावित क्षेत्रों में 2622 नावों और मोटरबोट की सहायता से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। 

ये जिले बाढ़ से हैं प्रभावित

UP Monsoon Red Alert Heavy Rain Warning in 17 Districts Today 37 Flood-Affected IMD Issues Advisory
भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला

वर्तमान में प्रदेश के 37 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें इनमें अयोध्या, बहराइच, बाराबंकी, बस्ती, कासगंज, हरदोई, मुरादाबाद, मुजफ्फनगर, शाहजहांपुर, भदोही, श्रावस्ती, उन्नाव, फर्रुखाबाद, मेरठ, हापुड़, गोरखपुर, गोंडा, बिजनौर, बदायूं, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाजीपुर, मीरजापुर, संतकबीर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा और फतेहपुर शामिल हैं। इन सभी जिलों में राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed