यूपी : एएलएस एंबुलेंस सेवा में भर्ती शुरू, अनुभवी ईएमटी एवं ड्राइवर को दी जाएगी वरीयता
आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई निर्धारित की गई है। प्रदेश में अब तक एएलएस एंबुलेंस का संचालन जीवीके ईएमआरआई करती थी, लेकिन इस साल यह जिम्मेदारी जिकित्जा हेल्थकेयर को दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में संचालित एएलएस एंबुलेंस के स्टाफ के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें अनुभवी ईएमटी और ड्राइवर को वरीयता देने की बात कही गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई निर्धारित की गई है। प्रदेश में अब तक एएलएस एंबुलेंस का संचालन जीवीके ईएमआरआई करती थी, लेकिन इस साल यह जिम्मेदारी जिकित्जा हेल्थकेयर को दी गई है। नई कंपनी को टेंडर मिलने के बाद से विवाद है। विरोध में ईएमटी और ड्राइवरों ने धांधली और वसूली का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी है। अब कंपनी ने तय किया है कि भर्ती में अनुभवी स्टाफ को वरीयता दी जाएगी। ऐसे में पुराने कर्मचारियों को समायोजित करने की रणनीति अपनाई गई है। चयनित कर्मचारियों को फिर से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रदेश में एएलएस की 250 एंबुलेंस संचालित हैं।