फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Recruitment of non-gazetted personnel will be done soon in the commercial tax department

यूपी : वाणिज्यकर विभाग में जल्द होगी अराजपत्रित कर्मियों की भर्ती

Fri, 11 Jun 2021 04:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 11 Jun 2021 04:17 PM IST
सार

जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें  कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, उर्दू अनुवादक कनिष्ठ सहायक व प्रधान सहायक, वाहन चालक ग्रेड-4 और सेवक आदि के पद शामिल हैं।

विज्ञापन
UP: Recruitment of non-gazetted personnel will be done soon in the commercial tax department

विस्तार

चुनावी साल में वाणिज्य कर विभाग में बड़े पैमाने पर रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद शुरू कर दी गई है। पहले चरण में अराजपत्रित श्रेणी के पदों पर भर्ती की योजना है। जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें  कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, उर्दू अनुवादक कनिष्ठ सहायक व प्रधान सहायक, वाहन चालक ग्रेड-4 और सेवक आदि के पद शामिल हैं। जोनवार रिक्त पदों का ब्योरा तैयार हो रहा है।

विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर (प्रशासन) सूर्यमणि लालचंद ने सभी जोन के एडिशनल कमिश्नरों के अलावा अपर निदेशक (प्रशिक्षण संस्थान) को अराजपत्रित कर्मचारियों की पदवार रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। एडीशनल कमिश्नर (प्रशासन) के आदेश के मुताबिक वाणिज्य कर विभाग और विभाग में मर्ज किए गए मनोरंजन कर विभाग के कर्मचारियों के पदों से संबंधित ब्योरा अलग-अलग भेजने को कहा गया है। 
विज्ञापन


विभाग के उच्चपदस्थ सूत्र ने बताया कि  मुख्यमंत्री के निर्देश के मद्देनजर विभाग में अराजपत्रित श्रेणी के कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरा जाना है। इसी कड़ी में सभी जोनल एडीशनल कमिश्नरों से जोनवार रिक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जोनवार ब्योरा जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद अधियाचन उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जाएगा। विभाग के अधिकारी ने बताया कि चूंकि अगले साल की शरुआत में ही विधानसभा का चुनाव होना है, इसलिए एक-दो हफ्ते में भर्ती के लिए अधियाचन आयोग को भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अराजपत्रित श्रेणी के 670 से अधिक पद हैं रिक्त
विभाग में अराजपत्रित श्रेणी के कितने पद वास्तविक रूप सेरिक्त हैं यह तो सभी जोन से रिक्तियों का ब्योरा उपलब्ध होने के बाद पता चलेगा, लेकिन विभागीय सूत्रों के मुताबिक रिक्त पदों की संख्या 670 से अधिक है। दरअसल पिछले साल भी इस श्रेणी के पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन शासन के निर्देश पर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। उस समय जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक अमीन के ही करीब 200 पद और अन्य श्रेणी के 430 पद खाली थे। इस प्रकार उस समय कुल 630 पद रिक्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed