{"_id":"6a92e2e34031cc32ab0c3586","slug":"up-rajnath-singh-reached-lucknow-and-inaugurated-shri-ram-senior-citizen-home-saying-this-service-is-a-vir-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने किया श्रीराम सीनियर सिटीजन होम का उद्घाटन, कहा- ये सेवा पुण्य कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने किया श्रीराम सीनियर सिटीजन होम का उद्घाटन, कहा- ये सेवा पुण्य कार्य
Sat, 29 Aug 2026 07:17 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:17 PM IST
सार
Rajnath Singh: इसके शुभारंभ के मौके पर रक्षा मंत्री ने सुझाव दिया कि यदि वृद्ध पति-पत्नी सीनियर सिटीजन होम में साथ रहना चाहें तो आश्रम में उनके लिए अलग कमरे की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
शुभारंभ के मौके पर राजनाथ सिंह और महापौर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। आध्यात्मिकता केवल मंदिर या मस्जिद में पूजा तक सीमित नहीं है। असल में आध्यात्मिक वही है, जिसका मन बड़ा हो और जो दूसरों के लिए निस्वार्थ भाव से काम करे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री शनिवार को गोमतीनगर के विशालखंड स्थित श्रीराम सीनियर सिटीजन होम के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने संचालक एससी शुक्ल व उनकी पत्नी उमा शुक्ल के प्रयासों की सराहना की। कहा कि जिस काम में कोई मुनाफा नहीं है, उसमें उमा शुक्ला का पति को सहयोग करना बड़ी बात है। रक्षा मंत्री ने सुझाव दिया कि यदि वृद्ध पति-पत्नी सीनियर सिटीजन होम में साथ रहना चाहें तो आश्रम में उनके लिए अलग कमरे की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से भी इस पुण्य कार्य के लिए सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
संचालक एससी शुक्ल ने कहा कि भारत में पितृ देवो भव: और मातृ देवो भव: की परंपरा रही है। इसके बावजूद बुजुर्ग माता-पिता को घर से निकालने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं, जो चिंतनीय है। नई पीढ़ी को वेद, गीता व रामायण की शिक्षाओं से जोड़ने की आवश्यकता है। भगवान राम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी बुनियाद और संस्कार मजबूत होंगे तो समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी शुक्ला दंपती के प्रयासों को सराहा। महापाैर सुषमा खर्कवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
पश्चिम एशिया के संकट से प्रभावित नहीं हुई अर्थव्यवस्था
मंच पर रक्षामंत्री के साथ डिप्टी सीएम व एसी शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला।
पश्चिम एशिया के संकट का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि वैश्विक संकट के बाद भी भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी। भारतीय अर्थव्यवस्था ने जिस मजबूती का प्रदर्शन किया है, वह बड़ी उपलब्धि है।