{"_id":"6a79e99ed6063fee830ad336","slug":"up-rainfall-in-these-districts-of-bundelkhand-monsoon-to-remain-halted-for-two-days-heavy-rain-alert-issued-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बुंदेलखंड के इन जिलों में हुई बारिश, अब दो दिन ठिठका रहेगा मानसून; 13 अगस्त से झमाझम बरसात का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बुंदेलखंड के इन जिलों में हुई बारिश, अब दो दिन ठिठका रहेगा मानसून; 13 अगस्त से झमाझम बरसात का अलर्ट
Tue, 11 Aug 2026 06:31 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:31 AM IST
सार
Weather in UP: यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 13 अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन
यूपी में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। हालांकि अब मानसून पूरे प्रदेश में न होकर कुछ जिलों में ठिठका हुआ है। मानूसन के उत्तर की तरफ बढ़ने से सोमवार को प्रदेश के ललितपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, उत्तराखंड और बुंदेलखंड से लगे जिलों में झमाझम बारिश हुई और लोगों को गर्मी से राहत का अहसास हुआ।
विज्ञापन
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि सोमवार को प्रदेश के उत्तरी-दक्षिणी जिलों में बारिश हुई है। आज और कल भी बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है और 2 दिन बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक्टिविटी बढ़ने से फिर से अच्छी बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक निम्नदाब की स्थिति बनी हुई है, जिसका असर भी प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा।
विज्ञापन
बादलों के साथ बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज
मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। बीते दिनों से बनी उमस और तेज धूप लोगों को परेशानी दे रही थी। सोमवार को सुबह से बादलों की आवाजाही के बाद दोपहर करीब तीन बजे के आसपास हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी हालांकि शाम तक उमस फिर बढ़ गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि सोमवार को शहर में 0.4 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन