यूपी: कई इलाकों में बारिश बनी आफत, कल इन 19 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी; 58 जिलों में गिर सकती है बिजली
Monsoon IN UP: यूपी में भीषण बरसात का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में जारी मानसूनी बारिश कहीं राहत तो कहीं आफत बन गई है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बीते कई दिनों से रुक रुक कर मानसूनी बारिश जारी है। बृहस्पतिवार को विंध्य और बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, ललितपुर, झांसी समेत कुल 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।वहीं 19 अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। साथ ही 58 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। बुधवार को प्रदेश के वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज और विंध्य क्षेत्र में अच्छी बारिश देखने को मिली।
बना कम दबाव का क्षेत्र
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक झारखंड के आसपास संकेंद्रित अवदाब कमजोर पड़ने से एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है जो पूर्वी यूपी की ओर आगे बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को विंध्य , बुंदेलखंड और दक्ष्रिणी यूपी में भारी बारिश के संकेत हैं।
यहां है अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
भारी बारिश होने की संभावना