फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rainfall across the state has caused a drop in temperatures, with rain and thunderstorm alerts issued for

यूपी: पूरे प्रदेश में हुई बरसात से गिरा पारा, आज इन 58 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; जारी हुए पूर्वानुमान

Sun, 31 May 2026 06:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 31 May 2026 06:20 AM IST
सार

Weather in UP: नौतपा के बीच प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। शनिवार को करीब-करीब पूरे प्रदेश में आंधी और बारिश का असर रहा। जिससे तापमान में गिरावट हुई।

विज्ञापन
UP: Rainfall across the state has caused a drop in temperatures, with rain and thunderstorm alerts issued for
लखनऊ सहित कई जिलों में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने से भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन तेज आंधी और बारिश ने कई क्षेत्रों में नुकसान की आशंका भी बढ़ा दी है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार के लिए 58 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार और शनिवार के दौरान इटावा में सर्वाधिक 56 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा आगरा में 46.6 मिमी, कन्नौज में 45 मिमी, हमीरपुर में 24 मिमी और मथुरा में 12 मिमी बारिश हुई। आगरा में आंधी के दौरान हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। तेज हवाओं से पेड़ों, बिजली लाइनों और कच्चे ढांचों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन




आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार रविवार को भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है। कई जिलों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बादलों और बारिश की सक्रियता से प्रदेशभर में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। बुंदेलखंड समेत सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed