फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rain warnings in several districts as monsoon departs, with no rain after the 21st.

यूपी: मानसून की विदाई के बीच आज कई जिलों में बारिश की चेतावनी, 21 के बाद नहीं होगी बरसात; जानिए पूर्वानुमान

Sun, 20 Sep 2026 12:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Sep 2026 12:20 AM IST
सार

Weather in UP: 20 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं 21 सितंबर को पूरे प्रदेश में वर्षा का वर्तमान दौर थम जाएगा।

विज्ञापन
UP: Rain warnings in several districts as monsoon departs, with no rain after the 21st.
यूपी में मानसून - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में मौसम की स्थिति लगातार बदल रही है। इसको लेकर मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि शनिवार को प्रदेश के केंद्रीय भागों कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी आदि क्षेत्रों में बारिश हुई जबकि आज दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों बनारस, प्रयागराज में बारिश की संभावना है। बाकी के क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

विज्ञापन


अतुल कुमार ने बताया कि निचले एवं मध्य क्षोभमंडल में प्रदेश के उत्तर पूर्वी भाग से उत्तर पूर्वी अरब सागर तक जा रही द्रोणी के कारण अरब सागर से आ रही नमी के अतिरिक्त प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग पर अवस्थित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज प्रदेश में कुछ स्थानों पर हुई हल्की से मध्यम वर्षा हुई। 
विज्ञापन


इसके साथ ही शनिवार को पश्चिमी राजस्थान से मानसून वापसी आरंभ होने के साथ ही 20 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं 21 सितंबर को पूरे प्रदेश में वर्षा का वर्तमान दौर थम जाएगा। इसके उपरांत उत्तरी अंडमान सागर पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के उत्तरोत्तर मजबूत होते हुए दक्षिण उड़ीसा-उत्तरी आंध्रप्रदेश तट की ओर बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत 23 सितंबर को पूर्वांचल से वर्षा का नया दौर आरंभ होकर 25 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed