फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rain alert in most of the districts of the state from tomorrow, possibility of fog in some areas of wester

यूपी: प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कल से बारिश का अलर्ट, पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में कोहरे की संभावना

Wed, 26 Feb 2025 08:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 26 Feb 2025 08:08 AM IST
सार

Weather Forecast: यूपी में कल से मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी यूपी सहित कई जिलों में बारिश के साथ कोहरे का भी अलर्ट है। 

विज्ञापन
UP: Rain alert in most of the districts of the state from tomorrow, possibility of fog in some areas of wester
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 आने वाले दो दिनों में प्रदेश का मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी से आगामी तीन दिनों तक पश्चिमी व पूर्वी यूपी के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को ज्यादातर जिलों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे मौसम साफ बना हुआ है, बुधवार को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


सुबह व शाम हल्की ठंडक के साथ दिन में लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। लखनऊ और आस-पास के इलाकों में बुधवार को भी आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव हो सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक के अनुसार 27 फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है। 28 फरवरी व एक मार्च को पूर्वी यूपी में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन


झांसी रहा सबसे गर्म
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान झांसी में 31.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं बस्ती में भी 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बहराइच में 29.2, प्रयागराज में 28.8, लखनऊ में 28.3, हमीरपुर में 29.6, वाराणसी में 29.3, आगरा में 28.5, गोरखपुर में 28.3, कानपुर में 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बरेली में सबसे कम अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 तापमान में लगातार चल रहा उतार-चढ़ाव

 राजधानी में बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को आसमान में बादलों की मौजूदगी के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बदलाव के बाद मौसम में फिर से ठंडी हवा असर दिखाएगी जिससे तीखी धूप से राहत मिलेगी।

मंगलवार को राजधनी में मौसम साफ और सुहाना रहा। बुधवार को भी इसी तरह का मौसम रहने के आसार है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ये बृहस्पतिवार तक जारी रह सकता है। ठंडी हवा का असर बढ़ा तो तापमान में कुछ गिरावट आएगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक राजधानी में बुधवार को मौसम शुष्क और सामान्य रहने का अनुमान है। 27 फरवरी को मौसम में बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed