फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Raids on several hospitals for alleged irregularities in the Ayushman Yojana scheme

UP: आयुष्मान योजना में हेराफेरी पर कई अस्पतालों पर छापे, मरीजों से वसूली के साथ बिना वजह ICU में रखने के मामले

Wed, 14 Oct 2026 08:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 14 Oct 2026 08:00 AM IST
सार

Ayushman Yojana in UP: लखनऊ के चंद्रावती हॉस्पिटल, दुबेजी हॉस्पिटल, जीवक हॉस्पिटल, काइंड हॉस्पिटल, मेडलाइफ रिसर्च एंड ट्रॉमा सेंटर और एसआर हॉस्पिटल में गड़बड़ियां मिली हैं।

विज्ञापन
UP: Raids on several hospitals for alleged irregularities in the Ayushman Yojana scheme
आयुष्मान के मामलों में आई समस्याएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना में हेराफेरी की शिकायतों पर लखनऊ और गोंडा के 21 अस्पतालों में मंगलवार को छापे मारे गए। कार्रवाई में आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों से वसूली और पैकेज में हेराफेरी का खुलासा हुआ। पता चला कि जरूरत के बिना ही मरीजों को आईसीयू में रखा जा रहा है।

विज्ञापन


आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों में कार्ड धारकों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीज) को कई निजी अस्पतालों की मनमानी की शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन


बिना जरूरत के मरीजों को आईसीयू में कर रहे भर्ती
लखनऊ के चंद्रावती हॉस्पिटल, दुबेजी हॉस्पिटल, जीवक हॉस्पिटल, काइंड हॉस्पिटल, मेडलाइफ रिसर्च एंड ट्रॉमा सेंटर और एसआर हॉस्पिटल में गड़बड़ियां मिली हैं। अस्पतालों के रिकॉर्ड, मरीजों के बयान और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जांच की गई। जांच में कुछ मरीजों को सामान्य बीमारी के बावजूद रिकॉर्ड में आईसीयू और एचडीयू में भर्ती दिखाने के मामले सामने आए। साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि अस्पतालों ने अधिक भुगतान पाने के लिए इलाज के पैकेज में हेरफेर किया। इलाज कैशलेस होने के बावजूद कुछ मरीजों से पैसे लेने की शिकायतें भी मिलीं। जांच में ड्यूटी रोस्टर में गड़बड़ी, विशेषज्ञ डॉक्टरों की गैरमौजूदगी और गंभीर मरीजों के इलाज में प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी भी पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गोंडा के 15 अस्पतालों में सुविधाओं की कमी

UP: Raids on several hospitals for alleged irregularities in the Ayushman Yojana scheme
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Amar Ujala AI
गोंडा में सुधा न्यूरो एंड ट्रॉमा सेंटर, एपेक्स हॉस्पिटल, कृष्णा केयर सेंटर, जीवन दीप हॉस्पिटल, गायत्री हॉस्पिटल, सनराइज हॉस्पिटल ऑर्थो एंड मैटरनिटी सेंटर, किरण हॉस्पिटल, फैमिली हॉस्पिटल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, नूर हॉस्पिटल, कृष्णा हॉस्पिटल, श्री कृष्ण कुमार मौर्य मेमोरियल लाइफ केयर हॉस्पिटल, नारायण हॉस्पिटल एंड कैंसर रिसर्च सेंटर और अवध हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया।

कई अस्पतालों में आयुष्मान योजना से संबंधित जरूरी जानकारी, टोल फ्री नंबर और शिकायत के लिए संपर्क सूत्र प्रदर्शित नहीं मिले। कुछ अस्पतालों में बायोमेडिकल कचरे के निस्तारण और संक्रमण से बचाव के इंतजामों में कमी मिली। एक अस्पताल में पैथोलॉजी लैब नहीं थी और मान्यता प्राप्त लैब से अनुबंध भी नहीं मिला। वहीं, एक अन्य अस्पताल में बेसमेंट में ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू संचालित होने की बात सामने आई। अग्निशमन उपकरणों पर भी जरूरी जानकारी नहीं मिली। राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत घटिया इंप्लांट लगाने की शिकायतें भी सामने आईं।

लिस्ट से बाहर होंगे, वसूली भी होगी
अस्पतालों को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि क्यों न अनियमितताओं के आधार पर उनको पंजीकरण सूची से बाहर कर दिया जाए और वित्तीय नुकसान की वसूली की कार्रवाई की जाए। अस्पतालों के जवाबों की समीक्षा के बाद नियमानुसार जुर्माना लगाने, योजना से बाहर करने और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई करने पर निर्णय लिया जाएगा।-अर्चना वर्मा, सीईओ साचीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed