फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: PWD got 119 assistant engineers, Deputy CM Keshav Maurya gave appointment letters to newly appointed engineers

यूपी : पीडब्लूडी को मिले 119 सहायक अभियंता, डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने नवनियुक्त अभियंताओं को दिए नियुक्ति पत्र

Fri, 08 Oct 2021 08:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 08 Oct 2021 08:06 PM IST
सार

केशव प्रसाद मौर्य ने रामधारी सिंह दिनकर की रचना ‘कोई चलता पदचिह्नों पर, कोई पद चिह्न बनाता है, बस वही सूरमा वीर पुरुष दुनिया में पूजा जाता है।’ के जरिए अभियंताओं का आह्वान किया कि वे ऐसी मिसाल पेश करें कि पीडब्ल्यूडी की ख्याति देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फैले।

विज्ञापन
UP: PWD got 119 assistant engineers, Deputy CM Keshav Maurya gave appointment letters to newly appointed engineers
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को 119 नवनियुक्त सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें 86 सिविल और 33 विद्युत/यांत्रिक अभियंता शामिल हैं। डिप्टी सीएम ने अभियंताओं का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को अपनाकर अपने कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में हुए कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने कहा कि सड़कें देश की प्रगति का आधार होती हैं। अभियंता निर्माण संरचनाओं में अभिनव खोज कर मिसाल कायम करें। नियुक्ति पाने वाले सभी अभियंता प्रदेश के आधे से अधिक जिलों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें हरियाणा, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड आदि राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग भी हैं। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर देशवासियों को बधाई दी। साथ ही मुंशी प्रेमचंद्र और लोकनायक जय प्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्होंने दोनों विभूतियों को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए।
विज्ञापन


दुर्घटना में घायल अभियंता को मंच से उतर कर दिया नियुक्ति पत्र
केशव ने दुर्घटना से पैरों में लगी चोट के कारण चलने में अक्षम अभियंता संजय कुमार यादव को मंच से उतर कर नियुक्ति पत्र दिया और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर उन्होंने रामधारी सिंह दिनकर की रचना ‘कोई चलता पदचिह्नों पर, कोई पद चिह्न बनाता है, बस वही सूरमा वीर पुरुष दुनिया में पूजा जाता है।’ के जरिए अभियंताओं का आह्वान किया कि वे ऐसी मिसाल पेश करें कि पीडब्ल्यूडी की ख्याति देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फैले। उन्होंने पीडब्ल्यूडी की पत्रिका ‘लोक निर्माण विभाग एक परिचय’ का विमोचन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed