फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Public holidays declared in the state the week following Dussehra; schools and colleges will remain closed

यूपी: वाल्मीकि जयंती पर घोषित हुआ सार्वजनिक अवकाश, सात अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Sun, 28 Sep 2025 10:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 28 Sep 2025 10:47 PM IST
सार

Holiday on October 7: यूपी में सात अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की है। 

विज्ञापन
UP: Public holidays declared in the state the week following Dussehra; schools and colleges will remain closed
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 07 अक्तूबर 2025 को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस अवकाश की घोषणा महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर की गई है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दिन को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देने के लिए सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह घोषणा श्रावस्ती से की गई। 

विज्ञापन


पहले भी होता था अवकाश
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की थी। समाज के पदाधिकारी द्वारा सरकार से 7 अक्टूबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने को लेकर ज्ञापन भी सौंपे थे। वाल्मीकि समाज के अनुसार पहले इस दिन सरकारी अवकाश होता था बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। 2025 से यह परंपरा पुनः शुरू की जा रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

श्रावस्ती को 510 करोड़ की 54 परियोजनाओं का तोहफा 

जिले के एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को सीएम इकौना के सीताद्वार मंदिर पहुंचे। उन्होंने सीताद्वार मंदिर व महर्षि वाल्मीकि आश्रम पर दर्शन-पूजन के बाद विशाल जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने ने श्रावस्ती को 510 करोड़ रुपये की 54 परियोजनाओं का तोहफा दिया, जिसमें 238 करोड़ के 32 लोकार्पण व 274 करोड़ के 22 शिलान्यास कार्य शामिल रहे।

लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों कमली, शिवराम, सर्वजीत, सतेंद्र, आलोक, रिंकी रावत को चेक वितरित किया।इस दौरान विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय, जिला पंचायत दद्दन मिश्र, एमएलसी साकेत मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील, आईजी अमित पाठक, डीएम अजय कुमार द्विवेदी, एसपी राहुल भाटी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed