फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Proposals sought from all public representatives to fill the pit, campaign will start as soon as the rain stops

यूपी : गड्ढे भरने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से मांगे प्रस्ताव, बारिश थमते ही शुरू होगा अभियान

Sun, 29 Aug 2021 07:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 29 Aug 2021 07:24 PM IST
सार

अधिशासी अभियंताओं के अलावा जनप्रतिनिधियों से भी गड्ढों या जलभराव के बारे में प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रमुख सचिव, पीडब्ल्यूडी नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा कि जनप्रतिनिधि जहां भी गड्ढे या जलभराव की समस्या बताएंगे, बारिश के बाद उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Proposals sought from all public representatives to fill the pit, campaign will start as soon as the rain stops
गड्ढों के कारण सड़क पर कीचड़ और जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सड़कों के गड्ढे भरने के लिए जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। बारिश थमते ही पीडब्ल्यूडी सड़कों को दुरुस्त करने का अभियान शुरू करेगी। ये प्रस्ताव संबंधित एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी मुख्यालय या शासन को भेजे जा सकते हैं। विभाग ने शत-प्रतिशत सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कार्ययोजना बना ली है।

विज्ञापन


प्रदेश में पीडब्ल्यूडी की सड़कों का 2.70 किलोमीटर लंबा जाल है। इनमें सबसे ज्यादा 180135 किमी ग्रामीण सड़कें हैं। 49476 किमी लंबे अन्य जिला मार्ग और 5550 किमी लंबे प्रमुख जिला मार्ग हैं। शेष राजमार्ग हैं। पीडब्ल्यूडी ने सभी खंडों के अधिशासी अभियंताओं से कहा है कि वे सितंबर में अपने क्षेत्र की सड़कों में गड्ढों का पूरा ब्यौरा भेज दें। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कई वर्षों का अनुभव बताता है कि सितंबर में बारिश का मौसम सड़कों को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। मध्य सितंबर में कई दिन चलने वाली बारिश से सड़कों में काफी गड्ढे हो जाते हैं।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंताओं के अलावा जनप्रतिनिधियों से भी गड्ढों या जलभराव के बारे में प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रमुख सचिव, पीडब्ल्यूडी नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा कि जनप्रतिनिधि जहां भी गड्ढे या जलभराव की समस्या बताएंगे, बारिश के बाद उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाएगा। शत-प्रतिशत गड्ढे भरने के लिए विभाग को जरूरी निर्देश प्राप्त हो गए हैं। उप मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहले ही कह चुके हैं कि सरकार प्रदेशवासियों को अच्छी सड़कें देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed