{"_id":"60f5b83e8ebc3e6d706c388c","slug":"up-problems-arising-on-police-station-day-will-have-to-be-resolved-in-five-days-police-station-day-will-be-organized-on-second-and-fourth-saturdays","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : पांच दिनों में निस्तारित करनी होगी थाना दिवस पर आने वाली समस्याएं, दूसरे व चौथे शनिवार को आयोजित होंगे थाना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : पांच दिनों में निस्तारित करनी होगी थाना दिवस पर आने वाली समस्याएं, दूसरे व चौथे शनिवार को आयोजित होंगे थाना दिवस
Mon, 19 Jul 2021 11:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:07 PM IST
सार
अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि थाना दिवस के दौरान जोन के एडीजी, रेंज के आईजी व डीआईजी को अपने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कम से कम दो थानों का निरीक्षण करना होगा। एसएसपी, एसपी व एएसपी को कम से कम दो-दो थानों में सुनवाई के लिए आधा-आधा समय देना होगा।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोरोना महामारी के चलते स्थगित थाना दिवस अब हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित किया जाएगा। इसे समाधान दिवस भी नाम दिया गया है। यहां आने वाली समस्याओं को पांच दिन में निस्तारित करना होगा। साथ ही इसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी देनी होगी। शासन से इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि थाना दिवस के दौरान जोन के एडीजी, रेंज के आईजी व डीआईजी को अपने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कम से कम दो थानों का निरीक्षण करना होगा। एसएसपी, एसपी व एएसपी को कम से कम दो-दो थानों में सुनवाई के लिए आधा-आधा समय देना होगा।
विज्ञापन
अवस्थी ने कहा है कि थाना दिवस का आयोजन ऐसी खुली जगहों पर किया जाए, जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके और आवेदकों को बैठने पर्याप्त व्यवस्था हो। वहीं, थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग हो और सैनिटाइजर का प्रयोग हो। किसी भी अधिकारी, कर्मचारी एवं आवेदक में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर संबंधित जिले के सीएमओ और जिला अस्पताल को तत्काल सूचना दी जाए।
विज्ञापन