फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Private schools will also have to study in two shifts, this year also the syllabus may be reduced

यूपी : निजी स्कूलों को भी दो पालियों में करानी होगी पढ़ाई, इस साल भी कम हो सकता है पाठ्यक्रम

Wed, 11 Aug 2021 08:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 11 Aug 2021 08:22 PM IST
सार

सभी माध्यमिक विद्यालयों में स्वाधीनता दिवस पर अमृत महोत्सव के साथ स्कूल खोले जाएंगे। 16 अगस्त से स्कूलों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ दो पालियों में पठन-पाठन शुरू होगा। पहली पाली सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी 12.30 से शाम 4.30 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन
UP: Private schools will also have to study in two shifts, this year also the syllabus may be reduced
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद 15 अगस्त से खुल रहे स्कूलों में निजी स्कूल अपनी मनमानी से स्कूलों का संचालन नहीं कर सकेंगे। प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार निजी स्कूलों को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ दो पालियों में स्कूल संचालित कर पठन-पाठन कराना होगा। उधर, शैक्षिक सत्र के साढ़े चार महीने बीतने के कारण माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 9वीं से 12वीं तक में इस वर्ष भी पाठ्यक्रम कम कर सकती है।

विज्ञापन


15 अगस्त को सभी माध्यमिक विद्यालयों में स्वाधीनता दिवस पर अमृत महोत्सव के साथ करीब पांच महीने बाद स्कूल खोले जाएंगे। 16 अगस्त से स्कूलों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ दो पालियों में पठन-पाठन शुरू होगा। पहली पाली सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक चलेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों को ऑनलाइन शिक्षा जारी रखने का विकल्प नहीं दिया है। शासन की जानकारी में आया है कि वित्तविहीन विद्यालय एक पाली में ही 50 प्रतिशत क्षमता से स्कूल संचालित कर रहे हैं और शेष 50 प्रतिशत बच्चों को ऑनलाइन कक्षा का विकल्प दे रहे हैं। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सभी निजी विद्यालयों को माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत ही स्कूल संचालित करने होंगे। विभाग का आदेश सभी स्कूलों पर लागू होगा।
विज्ञापन


पाठ्यक्रम हो सकता है कम
माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू हो जाता है। एक अप्रैल से 20 मई तक स्कूलों में पठन पाठन होता है। ग्रीष्मावकाश के बाद एक जुलाई से फिर कक्षाओं का संचालन होता है। इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण के कारण शैक्षिक सत्र में करीब तीन महीने तक कक्षाओं का संचालन और विधिवत पठन-पाठन नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा परिषद इस वर्ष भी कक्षा 9वीं से 12वीं तक कुछ पाठ्यक्रम कम करने पर विचार कर रहा है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पाठ्यक्रम कम करने के लिए आगामी दिनों में होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर एक स्कूल का होगा निरीक्षण
माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में स्कूलों को खोलने से पहले वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। हर जिले में 50 से 60 प्रधानाध्यापकों की टीम बनाकर स्कूलों का निरीक्षण कराकर वहां कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। 16 अगस्त को स्कूल खुलने के बाद भी हर जिले में स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। जहां कहीं दिक्कत होगी उसकी रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपी जाएगी।

सहमति पत्र की बाध्यता नहीं
इस बार स्कूलों में विद्यार्थियों को बुलाने के लिए अभिभावकों का सहमति पत्र लेने की बाध्यता नहीं रखी गई है। शिक्षक एमएलसी और वित्तविहीन शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश द्विवेदी ने बताया कि स्कूल खोलने के निर्णय से पहले ही 70 प्रतिशत अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने की सहमति दे दी है। उसी के आधार पर सरकार ने स्कूल खोलने का निर्णय किया है।

स्कूल-कॉलेज में ही लगाए जाएंगे टीके
प्रदेश सरकार ने स्कूलों, डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए परिसर में ही शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षण संस्थान मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर टीकाकरण शिविर लगाएंगे। शिक्षण संस्थान में 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के शत प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए हैं।

महाविद्यालयों - विश्वविद्यालयों में ऐसे शुरू होगी पढ़ाई

- 16 अगस्त से स्नातक व स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की कक्षाएं शुरू होंगी।
- 1 सितंबर से स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू होगी।
- 13 सितंबर से स्नातक द्वितीय वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की कक्षाएं शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed