फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Primary school children will get upma and halwa from Dhanteras, added to the menu; learn the details

यूपी: धनतेरस से प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को मिलेगा उपमा और हलवा, जोड़ा गया मेन्यू में; जानिए डिटेल

Wed, 04 Nov 2026 08:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 04 Nov 2026 08:08 AM IST
सार

Mid-day meal in UP: योजना के तहत हर महीने के पहले व तीसरे शुक्रवार को मीठा हलवा छात्रों को दिया जाएगा। वहीं दूसरे, चौथे और पांचवें शुक्रवार को बच्चों को उपमा परोसा जाएगा।

विज्ञापन
UP: Primary school children will get upma and halwa from Dhanteras, added to the menu; learn the details
यूपी मे मिड डे मील योजना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को जाड़े में मिड-डे-मील में हलवा व उपमा भी दिया जाएगा। पूरक पोषाहार के रूप में हर शुक्रवार यह दिया जाएगा। धनतेरस से इसकी विधिवत शुरुआत होगी।

विज्ञापन


योजना के तहत हर महीने के पहले व तीसरे शुक्रवार को मीठा हलवा छात्रों को दिया जाएगा। वहीं दूसरे, चौथे और पांचवें शुक्रवार को बच्चों को उपमा (नमकीन हलवा) परोसा जाएगा।
विज्ञापन


पीएम पोषण योजना के तहत यह बच्चों को वितरित किया जाएगा। प्रदेश के कुल 1.33 लाख परिषदीय स्कूलों के 1.54 करोड़ बच्चों के मिड-डे-मील में इसे जाड़े में अतिरिक्त मेयनू के रूप में जोड़ा गया है। मिड-डे-मील प्राधिकरण ने इसके लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जनगणना प्रशिक्षण में लगाया तो प्रभावित होगी परीक्षा की तैयारी

 माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पांच फरवरी से बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा की तैयारियों और निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा कराने के दबाव के बीच शिक्षकों को जनगणना प्रशिक्षण में भी लगाया जा रहा है। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित होने की आशंका जताते हुए शिक्षक संगठनों ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अलावा चुनाव, जनगणना और बाह्य परीक्षा ड्यूटी में लगाने पर आपत्ति जताई है। संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप कर राहत दिलाने की मांग की है। संघ के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए विभाग ने शैक्षिक पंचांग के अनुसार निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने भी हाल ही में यू-ट्यूब सत्र के माध्यम से शिक्षकों को समय से कोर्स पूरा कराने पर जोर दिया है।

शिक्षक पाठ्यक्रम पूरा कराने में जुटे हैं। ऐसे में उन्हें जनगणना से पहले प्रशिक्षण और अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारियों पर असर पड़ सकता है। बोर्ड परीक्षाओं से पहले अर्द्धवार्षिक, प्रायोगिक और प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी कराई जानी हैं। ऐसे में शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए, ताकि वे समय से पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करा सकें। बेसिक शिक्षा के शिक्षकों के सामने भी यही स्थिति है। उनकी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से प्रस्तावित हैं, लेकिन उन्हें जनगणना प्रशिक्षण में शामिल होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed