फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Preparations to make Kanpur an EV hub, state-of-the-art EV park to be built on 500 acres

UP: कानपुर को ईवी हब बनाने की तैयारी, 500 एकड़ में बनेगा अत्याधुनिक ईवी पार्क

Mon, 16 Jun 2025 09:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Jun 2025 09:54 PM IST
सार

परियोजना से कम कार्बन उत्सर्जन और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। करीब 700 करोड़ की लागत से 500 एकड़ में ईवी पार्क का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Preparations to make Kanpur an EV hub, state-of-the-art EV park to be built on 500 acres
कानपुर बनेगा ईवी का हब। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर महानगर विकास विजन 2030 के तहत कानपुर के भीमसेन के पास 500 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक ईवी पार्क बनाया जाएगा। परियोजना की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि परियोजना की अनुमानित लागत 700 करोड़ रुपये होगी। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन पीपीपी मॉडल के तहत इस अत्याधुनिक पार्क को विकसित करेगा।

विज्ञापन


पार्क में इलेक्ट्रिक मोटर, चेसिस, स्टील पार्ट्स, और लिथियम-आयन सेल विनिर्माण इकाइयों की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा पार्क में चार्जर, कंट्रोलर और इलेक्ट्रॉनिक सामानों के उत्पादन के सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। ईवी पार्क निर्माण का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों की आपूर्ति शृंखला को स्थानीय स्तर पर मजबूत करना और स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देना है। परियोजना के जरिये अनुसंधान और विकास कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: आज से खुले प्रदेश के प्राइमरी स्कूल, लगातार मांग के बाद बदला गया समय; अब इस समय होगी छुट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी डीजीपी बोले- नवचयनित सिपाहियों को दें महाकुंभ जैसा प्रशिक्षण, बेहतर अनुशासन व व्यवहार करना सिखाएं


ईवी पार्क में ईवी सहायक क्लस्टर भी विकसित किया जाएगा। इससे स्थानीय उद्यमियों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। डीएफसीसी कॉरिडोर के निकट होने से यह पार्क लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी के मामले में भी लाभकारी होगा। इस परियोजना के जरिये कार्बन उत्सर्जन को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed