फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   unbridled bureaucrat story along with desire to become successor and need for speech coaching

सुना है क्या: बेलगाम नौकरशाह की कहानी, साथ ही 'उत्तराधिकारी बनने की चाहत और भाषण की कोचिंग की जरूरत' के किस्से

Sun, 20 Sep 2026 09:42 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 20 Sep 2026 09:42 AM IST
सार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...

विज्ञापन
unbridled bureaucrat story along with desire to become successor and need for speech coaching
सुना है क्या/suna hai kya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'बेलगाम नौकरशाह' की कहानी। इसके अलावा 'उत्तराधिकारी बनने की चाहत' और 'भाषण की कोचिंग की जरूरत' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...

विज्ञापन

बेलगाम नौकरशाह

कुछ नौकरशाह बेलगाम हो गए हैं। वे विभागीय अफसरों को भरी बैठकों में कुत्ता तक कहने में गुरेज नहीं करते। ऑनलाइन बैठकों में तो कई बार विभागीय अफसरों के मातहत भी शामिल होते हैं। अब ये विभागीय अफसर बैठकों में इतना बेइज्जत हो जाते हैं कि बाद में उन मातहतों से काम ले पाने की स्थिति में ही नहीं रहते। मातहत भी उन्हें इग्नोर करने लगते हैं। नतीजतन विभागीय प्रगति प्रभावित हो रही है। चर्चा है कि कोई नौकरशाह उगाही के लिए बेइज्जत करता है तो कोई अपनी सेवा के रौब के लिए।

विज्ञापन

उत्तराधिकारी बनने की चाहत

हाथी पर सवार एक नेता आपदा में अवसर तलाश रहे हैं। यूं तो उनको ही पार्टी में क्लेश की वजह माना जा रहा है लेकिन इससे उनकी ताकत घटने की जगह बढ़ गई। लिहाजा उनके समर्थक सोशल मीडिया पर नेताजी को उत्तराधिकारी घोषित कर चुके हैं। तमाम ट्रेंड चलाए जा रहे है लेकिन शायद वह भूल रहे हैं कि अपने तो आखिर अपने होते हैं। कहीं उनके लिए चला ट्रेंड उलटा पड़ गया तो गुमनाम होने में देर नहीं लगेगी। उनको तो कोई वोट देने वाला भी नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण की कोचिंग की जरूरत

एक माननीय को वीआईपी संसदीय क्षेत्र से ताल्लुक रखने के कारण सियासी फायदा तो मिला और वह हाल में मंत्री भी बन गए हैं। लिहाजा अब विभागीय कार्यक्रमों में उनको भाषण भी देना पड़ रहा है। चूंकि पहले संगठन का काम देखते थे तो बिना कुछ पढ़े भाषण देना होता था। अब मंत्री हैं तो विभागीय कार्यक्रमों में लिखा भाषण पढ़ना पड़ रहा है। अब माननीय के सामने सबसे अधिक दिक्कत यह है कि वह पढ़कर उस फ्लो में भाषण नहीं दे पा रहे हैं। हिंदी का भाषण पढ़ने में भी माननीय असहज हो जा रहे हैं। अब लोग तंज कस रहे हैं कि माननीय को भाषण की कोचिंग लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed