फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: School bus carrying 25 children, no emergency gate, no fire extinguisher; accreditation revoked

लखनऊ: 25 बच्चों को भरकर चल रही थी स्कूल बस, न आपातकालीन गेट और न आग बुझाने के इंतजाम; मान्यता खत्म

Sun, 20 Sep 2026 09:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Sep 2026 09:42 AM IST
सार

Lucknow school bus catches fire: 25 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही शार्प ग्लोबल स्कूल की बस में शनिवार सुबह इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के बाद स्कूल की मान्यता खत्म हो गई।

विज्ञापन
Lucknow: School bus carrying 25 children, no emergency gate, no fire extinguisher; accreditation revoked
लखनऊ बस में अग्निकांड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

25 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही शार्प ग्लोबल स्कूल की बस में शनिवार सुबह इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में तीन बच्चे झुलस गए। धुआं भरने से पांच बच्चे बेहोश हो गए। इटौंजा के बगहापुर गांव के पास हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने बच्चों को बस से निकाला। घटना की जांच करने पहुंचे एआरटीओ आलोक कुमार यादव और पुलिस टीम पर स्कूल प्रबंधन ने हमला कर दिया। दो नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


जमखनवा गांव के आदित्य प्रकाश मिश्रा, विजय शुक्ला समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 8:30 बजे बच्चों को लेने गांव पहुंची मानपुर स्थित शार्प स्कूल की बस को ग्रामीणों ने धक्का देकर चालू कराया था। बगहापुर गांव के पास बस में आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई और बच्चों को बस से निकाला।
विज्ञापन


आग से दूसरी कक्षा के अभियान अवस्थी, उसकी बहन चौथी कक्षा की सृष्टि और तीन वर्ष के वेदांश शुक्ला का हाथ झुलस गया। वेदांश को सीएचसी इटौंजा में भर्ती कराया गया। एआरटीओ आलोक कुमार यादव ने बताया कि घटना के बाद जांच के लिए शार्प ग्लोबल स्कूल पहुंची एआरटीओ और पुलिस टीम पर स्कूल के मैनेजर गौरव तिवारी, प्रबंधन के अमर अवस्थी व अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। सरकारी काम में बाधा डाली। अतिरिक्त इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव ने बताया कि एआरटीओ की शिकायत पर गौरव तिवारी, अमर अवस्थी के अलावा 12 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न आपातकालीन गेट, न आग बुझाने के इंतजाम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग दरवाजे की तरफ लगी थी। बस में न तो आपातकालीन गेट था और न ही आग बुझाने के इंतजाम।

अनफिट मिलीं स्कूल की 13 बसें, सीज...खत्म होगी स्कूल की मान्यता

आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि टीम ने स्कूल परिसर में खड़े 17 वाहनों की जांच की। इनमें 13 बसों को फिटनेस व परमिट समाप्त मिलने पर सीज कराया गया। चार अन्य वाहनों के चालान किए गए हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग ने शिक्षा विभाग से शार्प ग्लोबल स्कूल की मान्यता निरस्त करने की मांग की। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय की सिफारिश पर डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार से मान्यता रद्द करने की संस्तुति की है।

पुलिस टीम पर हमले की बात गलत

बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। सूचना मिलते ही स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर मदद की। बच्चों को दूसरी गाड़ी से स्कूल भेजा गया। एआरटीओ और पुलिस टीम पर हमले के आरोप गलत हैं।
-प्रदीप पांडेय, प्रबंधक, शार्प ग्लोबल स्कूल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed