फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Preparations to give scholarship in every semester in the state, ministers of three departments brainstor

UP: प्रदेश में अब हर सेमेस्टर में छात्रवृत्ति देने की तैयारी, तीनों विभागों के मंत्रियों ने किया मंथन

Wed, 21 May 2025 11:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 21 May 2025 11:24 AM IST
सार

Scholarship for UP students: प्रदेश में अब हर सेमेस्टर में छात्रवृत्ति देने की योजना है। इस संबंध में तीन विभागों की मंत्रियों के बीच आम सहमति बन गई है। 

विज्ञापन
UP: Preparations to give scholarship in every semester in the state, ministers of three departments brainstor
छात्रवृत्ति योजना - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में अब हर सेमेस्टर में छात्रवृत्ति देने की योजना है। इतना ही नहीं अगर किसी छात्र की तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति रुकती है तो उसे दुबारा मौका मिलेगा। इस संबंध में मंगलवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण और अल्प संख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी के सामने भागीदारी भवन में प्रस्तुतिकरण दिया गया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर छात्रवृत्ति की व्यवस्था में सुधार के लिए 6 सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जिसने यह प्रस्तुतिकरण तैयार किया था। 
विज्ञापन


अभी साल में एक बार छात्रवृत्ति मिलती है। तय हुआ कि वार्षिक सिस्टम को हटाते हुए छात्रवृत्ति को भविष्य में सेमेस्टर आधारित बनाया जाएगा। तकनीकी कारणों से अगर किसी बच्चे की छात्रवृत्ति रुक जाती है तो उसे पुनः मौका दिया जाएगा। उसे लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आधुनिक तकनीक आधारित पोर्टल विकसित किया जाएगा, जिसमें मोबाइल एप नोटिफिकेशन आदि की सुविधा मिलेगी। ताकि, आवेदन में कोई कमी होने पर तत्काल जानकारी मिल सके और अपडेट भी भेजा जा सके।

सभी वर्गों के छात्रों के लिए होगी समान नीति
सभी वर्गों के छात्रों के लिए एक समान नीति व प्रक्रिया बनाई जाएगी। फर्जी छात्रों की समस्या से निपटने और छात्रवृत्ति योजना के दुरुपयोग को रोकने के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था लागू होगी। योजना में बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। सभी पात्र छात्रों को योजना का लाभ मिलेगा।


साल भर छात्र कर सकेंगे आवेदन
बैठक में चर्चा हुई कि छात्रवृत्ति के पोर्टल को पूरे वर्ष बंद न किया जाए। बैठक में यह भी तय हुआ कि तीनों विभागों के निदेशकों की एक संयुक्त टीम बनाई जाएगी, जो एकसाथ बैठ कर पेश आ रही दिक्कतों को दूर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed