फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Preparations for the appointment of 5000 notary advocates before the assembly elections

यूपी : विधानसभा चुनाव से पहले 5000 नोटरी अधिवक्ताओं की नियुक्ति की तैयारी

Sun, 18 Jul 2021 08:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 18 Jul 2021 08:26 PM IST
सार

प्रदेश में वर्तमान में केवल 2625 नोटरी अधिवक्ताओं के पद हैं। प्रदेश सरकार ने नोटरी अधिवक्ताओं के पदों की संख्या 2625 से बढ़ाकर 7625 करने का प्रस्ताव केंद्रीय कानून मंत्रालय को भेजा था। इस पर निर्णय लंबित था।

विज्ञापन
UP: Preparations for the appointment of 5000 notary advocates before the assembly elections
बृजेश पाठक, विधि मंत्री।

विस्तार

प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव से पहले 5000 नोटरी अधिवक्ताओं की नियुक्ति की तैयारी कर रही है। प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक की केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात में इन पदों की मंजूरी पर सिद्धांत रूप में सहमति बन गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में वर्तमान में केवल 2625 नोटरी अधिवक्ताओं के पद हैं। प्रदेश सरकार ने नोटरी अधिवक्ताओं के पदों की संख्या 2625 से बढ़ाकर 7625 करने का प्रस्ताव केंद्रीय कानून मंत्रालय को भेजा था। इस पर निर्णय लंबित था। लंबे समय से अधिवक्ता इन पदों को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द इन पदों को केंद्र से मंजूर कराकर प्रदेश में अधिवक्ताओं के नियुक्त करना चाहती है। सरकार ने केंद्र से कहा है कि नए पद बढ़ने से नए अधिवक्ताओं को नोटरी विषयक विधि व्यवसाय का रोजगार प्राप्त होगा तथा जनता की सहूलियत बढ़ने से सरकार की लोकप्रियता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।
विज्ञापन


प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात कर नोटरी अधिवक्ताओं के 5000 पद बढ़ाने के प्रस्ताव पर जल्द निर्णय का आग्रह किया है। रिजिजू ने सिद्धांत रूप में सहमति दे दी है। केंद्र से इस संबंध में पत्र आते ही भर्ती की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए इन पदों को बढ़ाने की पड़ी जरूरत
बताया गया है कि ये पद तब के हैं, जब प्रदेश में जिलों की संख्या 48 हुआ करती थी। तब से बड़ी संख्या में जिलों, तहसीलों, न्यायालयों व मुकदमों की संख्या बढ़ी है। फास्ट ट्रैक कोर्ट, पारिवारिक न्यायालयों, न्यायाधिकरणों, कामर्शियल कोर्ट व विशेष न्यायालयों का गठन हुआ है। नोटरी अधिवक्ताओं की सीमित संख्या में होने के कारण वादकारियों व आम लोगों को अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। 


इंटरव्यू से होगी नियुक्ति
केंद्र से पद बढ़ने के बाद न्याय विभाग इन पदों पर नियुक्त की कार्रवाई शुरू करेगा। इसके लिए विज्ञापन निकालकर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। रजिस्टर्ड अधिवक्ता इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। नोटरी अधिवक्ताओं का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed