फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Power Corporation tightens its grip on electricity bills; failure to pay bills in October will result in

यूपी: बिजली बिल को लेकर पॉवर कॉर्पोरेशन की सख्ती, अक्तूबर में बिल नहीं जमा किया तो कट जाएगा कनेक्शन

Sun, 02 Nov 2025 10:38 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला लखनऊ, ब्यूरो
अमर उजाला लखनऊ, ब्यूरो Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 02 Nov 2025 10:38 AM IST
सार

Electricity in UP: लखनऊ के बिजली बकायदारों को लेकर पॉवर कॉर्पोरेशन ने सख्ती दिखाई है। अक्तूबर में यदि पुराना बिल जमा नहीं किया तो कनेक्शन कट जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Power Corporation tightens its grip on electricity bills; failure to pay bills in October will result in
बिजली बिल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 जिन उपभोक्ताओं ने सितंबर माह में बिजली तो खूब जलाई, मगर अक्तूबर में बिल का भुगतान नहीं किया उनके घरों और दुकानों में किसी भी समय अंधेरा हो सकता है। मुख्य अभियंताओं ने शनिवार को ऐसे बकायेदारों की सूची तैयार करने के लिए खंड के एक्सईएन व उपखंड के एसडीओ को दिए हैं। जल्द ऐसे बकायेदारों के घरों व दुकानों के कनेक्शन काटे जाएंगे।

विज्ञापन


निर्देश के बाद ही तत्काल बिल न जमा करने वाले बकायेदारों की सूची बनने लगी है। दरअसल, त्योहारी सीजन के कारण अक्तूबर में बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की तादाद कम हो गई है। बिजली बिल के बकायेदारों के सूचीबद्ध होते ही उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

चारों जोन में राजस्व व वर्टिकल की समीक्षा

मुख्य अभियंता सुशील गर्ग गोमतीनगर, वीपी सिंह जानकीपुरम, रवि अग्रवाल लखनऊ मध्य और महफूज आलम अमौसी जोन की अध्यक्षता में अलग-अलग जगहों पर राजस्व वसूली एवं वर्टिकल सिस्टम की समीक्षा हुई। चारों जोन की समीक्षा में एक्सईएन, एसडीओ, जेई एवं तकनीकी कर्मी शामिल हुए, जिनको वर्टिकल के लिए ट्रेनिंग भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एप्लीकेशन डाउनलोड करना सिखाया
समीक्षा बैठक में एक्सईएन, एसडीओ, जेई व तकनीकी कर्मियों को स्मार्ट मीटर का एप्लीकेशन डाउनलोड करने के साथ एप पर काम करने का तरीका सिखाया गया। यह ट्रेनिंग स्मार्ट मीटर कंपनी के एक्सपर्ट ने दी। बहुत से इंजीनियरों एवं कर्मियों को अभी दोनों काम करने नहीं आते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed