फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Power Corporation Chairman says there should be no power cuts during Diwali and Chhath Puja; directs that

यूपी: पॉवर कारपोरेशन अध्यक्ष बोले- दीपावली व छठपूजा पर न हो बिजली कटौती, ढीले तार और झुके पोल दुरुस्त करें

Wed, 04 Nov 2026 08:58 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 04 Nov 2026 08:58 PM IST
सार

दीपावली और छठ पूजा सहित त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पावर कॉरपोरेशन ने तैयारी की है। अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने अधिकारियों को कटौती मुक्त बिजली देने, खराबी जल्द ठीक करने और मरम्मत गैंग तैयार रखने के निर्देश दिए। ढीले तार, झुके पोल और ट्रांसफार्मरों की जांच कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
UP: Power Corporation Chairman says there should be no power cuts during Diwali and Chhath Puja; directs that
बिजली - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रकाश पर्व दीपावली, छठपूजा सहित अनेक प्रमुख त्योहारों पर प्रदेश वासियों को अनवरत सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पावर कारपोरेशन ने व्यापक तैयारी की है। प्रमुख सचिव व पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेन्सिंग से विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की।

विज्ञापन


अध्यक्ष ने डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशकों, मुख्य अभियन्ताओं सहित विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी क्षेत्रों को कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति में आने वाले अवरोधों को भी कम से कम समय में ठीक करने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

विज्ञापन
Trending Videos

अप्रत्याशित ब्रेकडाउन होने की दशा में जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति को चालू करने के लिए पर्याप्त संख्या में मरम्मत गैंगों की व्यवस्था रहे। वितरण के अधिकारी एवं कर्मचारी अपना फोन उठाएं। ट्रॉली ट्रांसफार्मर चेक कर लें। अवर अभियंता से लेकर सभी वरिष्ठ अधिकारी पेट्रोलिंग करें। ट्रांसफार्मर, फीडर आदि का लोड चेक हो जाये। 

ठीले तारों एवं झुके पोलों को ठीक करा लें। सभी के पास इसके लिये वित्तीय व्यवस्था है। घरों के छतों के पास जा रहे तारों को भी मानक के अनुरूप कराएं ताकि विद्युत दुर्घटनायें आदि न हों। पूरे प्रदेश में ऐसे स्थान, जहां मेले आदि सार्वजनिक कार्यक्रम होते हैं। वहॉ विशेष सावधानी बरतें।

 

विज्ञापन

प्रबन्ध निदेशक नितीश कुमार ने निर्देश दिया कि स्कूलों की लाइनें शिफ्ट करने का कार्य निर्धारित समय में जरूर पूरा कर लिया जाये। एक भी स्कूल शेष न रहें। इसी तरह विधायक निधि के कार्य भी तत्काल प्रारंभ किया जाए, ताकि वे निर्धारित समय के अनुसार पूर्ण हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed