फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Polytechnic semester examinations postponed till further orders, examinations were to be held from 22, but the department did not do any preparation

यूपी : पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित, 22 से होनी थीं परीक्षाएं, पर विभाग ने नहीं की थी कोई तैयारी

Tue, 20 Jul 2021 11:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 20 Jul 2021 11:09 PM IST
सार

अब प्राविधिक शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को 21 जुलाई से ऑनलाइन प्रयोगात्मक परीक्षा कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
UP: Polytechnic semester examinations postponed till further orders, examinations were to be held from 22, but the department did not do any preparation
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। ये परीक्षाएं 22 जुलाई से शुरू होनी थीं। अब प्राविधिक शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को 21 जुलाई से ऑनलाइन प्रयोगात्मक परीक्षा कराने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पॉलीटेक्निक के दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्ट की परीक्षाएं 22 जुलाई से तीन पालियों में ऑनलाइन होनी थी। मगर विभाग ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इसके लिए कोई तैयारी नहीं की। न मॉक टेस्ट कराया और न ही प्रक्रिया को लेकर कॉलेज व विद्यार्थियों को दिशा-निर्देश जारी किया गया। आखिरकार मंगलवार को विभाग ने सभी कॉलेजों को अगले आदेश तक परीक्षा स्थगित किए जाने का पत्र जारी कर दिया। अब कॉलेजों को प्रयोगात्मक परीक्षा कराने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


विभागीय सचिव सुनील सोनकर ने सभी कॉलेजों को 21 से 30 तक प्रयोगात्मक परीक्षा कराने का आदेश दिया है। राजकीय व सहायता प्राप्त कॉलेजों को अपने स्तर से ही परीक्षा करानी है। जबकि निजी कॉलेजों को नोडल अधिकारी की देखरेख में परीक्षा करानी होगी। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के प्रधानाचार्यों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रैक्टिकल के नाम पर सिर्फ होगा वाइवा
कोरोना की वजह से प्रयोगात्मक परीक्षा में प्रैक्टिकल कराने के नाम पर केवल वाइवा ही होगा। ऐसे में विद्यार्थी कहीं से भी ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे। हीवेट पॉलीटेक्निक के प्रिंसिपल डॉ. यूसी बाजपेयी ने बताया कि पहली बार हो रही प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए कई बदलाव किए गए हैं। जो शिक्षक जिस विषय को पढ़ाते हैं, उनसे उस विषय के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं ली जाएगी। शिक्षक अपने विषय के इतर दूसरे विषय के छात्रों की परीक्षा लेंगे। जबकि विषय विशेषज्ञ शिक्षक इंटरनल का कार्य करेंगे। इससे परीक्षा में पारदर्शिता आएगी। जब ऑफलाइन परीक्षा होती है तो उसमें एक्सटरनल और इंटरनल की व्यवस्था होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed