फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: polytechnic result 2024 declared.

UP: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में 3,04,329 अभ्यर्थी सफल घोषित, यहां देखें परिणाम

Fri, 28 Jun 2024 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Jun 2024 12:11 AM IST
सार

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 4,12,759 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 3,04,382 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 3,04,329 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन
UP: polytechnic result 2024 declared.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रदेश के निजी व राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार देर शाम घोषित कर दिया गया। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 से 18 जून तक किया गया था।

विज्ञापन


संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 4,12,759 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 3,04,382 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 3,04,329 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा का परिणाम परिषद के पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। परिषद के अनुसार ग्रुप (विषयवार) ए में वाराणसी के मोहम्मद सैफ अंसारी, ग्रुप बी में झांसी के धर्मेंद्र धमशैया, ग्रुप सी में प्रयागराज के विशाल, ग्रुप डी में उन्नाव के संदीप कुमार, ग्रुप ई 1 में प्रयागराज के दिलीप कुमार यादव को पहली रैंक मिली है।
विज्ञापन


इसी तरह ग्रुप ई 2 में कानपुर नगर के शिवांशु वर्मा, ग्रुप एफ में बरेली के संजय कुमार, ग्रुप जी के मेरठ के अनुज कुमार, ग्रुप एच में रायबरेली के रंजीत कुमार, ग्रुप आई में गोरखपुर में कुनाल जायसवाल, के- 1 में कानपुर नगर के आलोक अग्निहोत्री, के-2 में लखनऊ में तुषार सक्सेना, के- 3 में गाजियाबाद के पियूष गौर, के- 4 में गौतमबुद्धनगर के अजित कुमार कुशवाहा, के-5 में अंबेडकरनगर के अस्मित, के-6 में कानपुर नगर के सुभाष गुप्ता, के-7 में बागपत की माही, के-8 में आगरा के बृजराज शर्मा व एल में गौतमबुद्धनगर के सुबोध कुमार गुप्ता को पहली रैंक मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed