{"_id":"69e454f8def4954f230d3393","slug":"up-politics-news-bjp-prepares-to-turn-women-reservation-bill-into-major-political-issue-plans-grand-convention-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Politics News: महिला आरक्षण बिल को बड़ा सियासी मुद्दा बनाने की तैयारी में भाजपा, करेगी सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics News: महिला आरक्षण बिल को बड़ा सियासी मुद्दा बनाने की तैयारी में भाजपा, करेगी सम्मेलन
Sun, 19 Apr 2026 09:37 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 19 Apr 2026 09:37 AM IST
सार
भाजपा यूपी में महिला आरक्षण बिल को बड़ा सियासी मुद्दा बनाने की तैयारी में है। इसके लिए महिलाओं का बड़ा सम्मेलन करने की तैयारी है। दिल्ली से लौटकर प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री संगठन ने सीएम योगी से मुलाकात की है। अब माना जा रहा है कि सरकार और संगठन मिलकर इस मुद्दे को सियासी तूल देंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा संगठन में बदलाव को लेकर चिंतन-मंथन के बीच अब महिला आरक्षण बिल को भाजपा बड़ा सियासी मुद्दा बनाने की तैयारी में जुट गई है। सरकार और संगठन मिलकर इस मुद्दे के सहारे अगले साल होने वाले चुनावी जमीन को मजबूत बनाएंगे।
विज्ञापन
इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली से लौटने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, योगी रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब होकर इस मुद्दे पर बात करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा सियासी जमीन को मजबूत बनाने में जुटेगी
संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन बिल गिरने के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस मुद्दे पर देश के नाम संबोधन के बाद अब भाजपा यूपी में भी इसे अपनी सियासी जमीन को मजबूत बनाने में जुटेगी। पीएम के संबोधन के बाद पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भी प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन ने बैठक करके आगे की रणनीति पर चर्चा की। इसका शंखनाद रविवार को ही करने का फैसला किया गया है।सूत्रों के मुताबिक, इस मुद्दे पर विपक्ष को घेरने के लिए भाजपा ने लंबी कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत प्रदेश भर में भाजपा संगठन और सरकार मिलकर विपक्ष को घेरने का अभियान चलाएंगे। इसमें महिलाओं को अधिकार दिए जाने को सपा, कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष के रवैये को जनता के सामने रखेंगे। खासकर अभियान के दौरान महिलाओं की भीड़ जुटाकर विपक्ष के बारे में बताया जाएगा।