फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Politics Akhilesh focus is now centered on backward classes precisely where they stood during last election

UP Politics: खास रणनीति बनाकर काम कर रही सपा; पिछले चुनाव में जहां पिछड़े, इस बार वहां अखिलेश का फोकस ज्यादा

Sun, 29 Mar 2026 09:23 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 29 Mar 2026 09:23 AM IST
सार

UP Politics: मिशन 2027 को लेकर सपा प्रदेशभर में खास रणनीति बनाकर काम कर रही है। पिछले यानि 2022 के चुनाव में जहां पिछड़े थे, इस बार वहां अखिलेश यादव ज्यादा फोकस कर रहे हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
UP Politics Akhilesh focus is now centered on backward classes precisely where they stood during last election
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी उन स्थानों पर फोकस कर रही है, जहां 2022 के विधानसभा चुनाव में उसे उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले थे। दादरी (गौतमबुद्धनगर) में सपा की रविवार को होने वाली रैली को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि, सपा के एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि अपनी रणनीति को उजागर न करना हमारी सबसे बड़ी योजना है। 

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दादरी में बड़ी रैली करने का फैसला पश्चिमी यूपी को संदेश देने के लिए किया है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, सपा की नजर गुर्जर के साथ जाट मतदाताओं पर भी है। इन समाजों के कई नेता रविवार को सपा में शामिल भी होंगे। सपा ने 2022 का चुनाव राष्ट्रीय लोकदल के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। 

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में सपा का वोट प्रतिशत बढ़ा था

इसमें शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर जैसे जिलों में सपा गठबंधन का प्रदर्शन अच्छा रहा था। वहीं नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, आगरा और अलीगढ़ में उसे सफलता हाथ नहीं लगी थी। हालांकि, दो साल बाद हुए लोकसभा चुनाव में कमजोर जनाधार वाले इन इलाकों में भी सपा का वोट प्रतिशत बढ़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed