फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Police Recruitment Exam: Recruitment Board to investigate controversial question

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: विवादित प्रश्न मामले की पुलिस भर्ती बोर्ड करेगा जांच, ब्लैक लिस्ट हो सकती है कंपनी

Sun, 15 Mar 2026 09:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 15 Mar 2026 09:53 PM IST
सार

पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन प्रश्न पत्र में पूछे गए एक सवाल पर लगातार विरोध हो रहा है। मामले की जांच खुद पुलिस भर्ती बोर्ड करेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP Police Recruitment Exam: Recruitment Board to investigate controversial question
परीक्षा देने के बाद निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर हुई भर्ती परीक्षा के पहले दिन पूछे गए विवादित प्रश्न का मामला रविवार को चर्चा का विषय बना रहा। सोशल मीडिया पर ब्राह्मण वर्ग का विरोध दिख रहा है। प्रदेश सरकार ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ही मामले की जांच करेगा। जांच में जो जिम्मेदार सामने आएंगे उन पर कार्रवाई होगी। पेपर सेट करने वाली कंपनी ब्लैक लिस्ट भी की जा सकती है और मुकदमा दर्ज भी कराया जा सकता है।

विज्ञापन


शनिवार के पहली पाली की परीक्षा में सामान्य हिंदी के सेक्शन में... एक प्रश्न पूछा गया कि अवसर के लिए बदल जाने वाले के लिए एक शब्द लिखिए। विकल्पों में पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी दिए गए थे। परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पंडित शब्द को विकल्प के रूप में शामिल किए जाने पर भारी विरोध शुरू हुआ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में एसआई भर्ती परीक्षा सम्पन्न, 10.77 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल, सॉल्वर समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिल्ली जेल में बंद कैदी ने दी दरोगा भर्ती परीक्षा, साइबर फ्रॉड मामले में है आरोपी


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत भाजपा के तमाम विधायकों व नेताओं ने सीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रकरण में जांच के आदेश दिए गए। प्रश्न पत्र किस कंपनी ने सेट किया? प्रश्न में उस विकल्प को क्यों और किसने दिया? इसके पीछे कोई साजिश रही है या लापरवाही? ऐसे तमाम सवालों के जवाब जांच अधिकारी तलाश करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण में एफआईआर भी दर्ज हो सकती है।

विरोध-आपत्ति जारी: दोषी की पहचान की जाए
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। जिसमें कहा है कि भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न में पंडित शब्द को विकल्प के रूप में शामिल करना बेहद अनुचित और आपत्तिजनक है। किसी भी जाति, वर्ग या परंपरा से जुड़े शब्दों का इस तरह प्रयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर दोषी की पहचान की जानी चाहिए और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा विधायक ने जारी किया वीडियो

कानपुर की बिठूर सीट से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने वीडियो बयान जारी कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रश्न को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि समाज में जातिगत भेदभाव और दूरी फैलाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा करने वालों को चिह्नित कर उनपर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, जो लोग समाज को जाति के नाम पर तोड़ने का षड्यंत्र कर रहे हैं।

जानबूझकर किया गया कृत्य
मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा...दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछा गया है अवसर के अनुसार बदल जाने वाला क्या कहलाता है और ऑप्शन में पंडित लिखा है। ये प्रश्नपत्र जिसने भी तैयार किया है, सरकार उसे फौरन दंडित और निलंबित नहीं करती तो इस देश के हर सवर्ण और ब्राह्मण को स्पष्ट संकेत जाएगा कि सत्ता में हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। सभी सवर्णों की ओर से मैं अपनी खुली नाराजगी दर्ज करवाता हूं। जान बूझकर किये गए इस निंदनीय कृत्य की भर्त्सना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed