फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Police, PAC and SDRF to do 24-hour patrolling to prevent corpses from flowing into rivers

यूपी : लाशों को नदियों में प्रवाहित करने से रोकने के लिए पुलिस, पीएसी और एसडीआरएफ 24 घंटे करेगी पेट्रोलिंग

Mon, 17 May 2021 11:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 May 2021 11:03 PM IST
सार

यूपी में नदियों में शवों को अंतिम संस्कार के लिए प्रवाहित करने से रोकने के लिए सरकार सख्त हो गई है। नदी के किनारे बसे जिलों को अपनी सीमा क्षेत्र में नदियों के किनारे तथा नदी में पुलिस, पीएसी व एसडीआरएफ के जरिए पेट्रोलिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP: Police, PAC and SDRF to do 24-hour patrolling to prevent corpses from flowing into rivers
नदी के किनारे बहकर आए शव या तो रेत में दफनाए गए या उनका अंतिम संस्कार किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की नदियों में शवों को अंतिम संस्कार के लिए प्रवाहित करने से रोकने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। खास कर गंगा नदी के किनारे बसे जिलों को अपनी सीमा क्षेत्र में नदियों के किनारे तथा नदी में पुलिस, पीएसी व एसडीआरएफ के जरिए पेट्रोलिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

    
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि शवों को प्रवाहित न करने के लिए धर्म गुरुओं को भी जागरूक किया जाए। उनसे जिलों के अधिकारी बात करें। उन्होंने कहा कि शवों की अंत्येष्टि के लिए जल प्रवाह या नदी के किनारे दफनाने की प्रक्रिया पर्यावरण के अनुकूल नहीं है। उन्होंने पुलिस अफसरों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी भी हाल में शवों को नदी में प्रवाहित न करने दिया जाए। 
विज्ञापन

    
उधर, अपर पुलिस महानिदेश कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि घाटों पर भी पुलिस पिकेट के जरिए निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिलों के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि शवों के अंतिम संस्कार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 5000 रुपये दिए जा रहे हैं। इसका प्रचार प्रसार भी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कराया नदियों में मिले 39 शवों का अंतिम संस्कार
प्रशांत कुमार ने जिलों से मिली रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अब तक वाराणसी में 7 शव, गाजीपुर में 15-16 शव, चंदौली और बलिया में 8-8 शव मिले हैं, जिनका उचित रितिरिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया गया है। उन्नाव में गंगा नदी में पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी तरह बलिया में भी नदी के अंदर व नदी के किनारे गश्त की जा रही है। गाजीपुर के 18 शमशान घाटों पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र से गहमर थाना क्षेत्र तक पुलिस की 34 टीमों को पेट्रोलिंग की ड्यूटी के लिए लगाया गया है।  इसी तरह वाराणसी, कानपुर, चंदौली और फतेहपुर में भी गंगा नदी के अंदर और बाहर लगातार पेट्रोलिंग कराए जाने का दावा एडीजी कानून व्यवस्था की ओर से किया गया है। 

थानों पर बनाई गई कोविड हेल्पडेस्क
प्रशांत कुमार ने बताया कि डीजीपी मुख्यालय से निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश के सभी थानों में कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाए। सोमवार शाम तक लगभग सभी 1789 थानों में कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना की जा चुकी है। यहां पुलिस स्टाफ के साथ-साथ जनता के लोगों की भी कोरोना के प्रारंभिक लक्षणों की जांच की जाती है। इन कोविड हेल्प डेस्क पर पल्स आक्सीमीटर और डिजिटल थर्मामीटर उपलब्ध है।


डीआरडीओ की दवा के लिए मांग पत्र भेजेगी प्रदेश सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि डीआरडीओ की ओर से लांच की गई नई दवा के लिए मांग पत्र भेजा जाए। इस दवा का प्रारंभिक तौर पर वितरण केंद्र सरकार करेगी। टीम 9 की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 उपचार में दिशा में नित नए अनुसंधान हो रहे हैं। हमें इन पर नजर बनाए रखनी चाहिए। डीआरडीओ द्वारा विकसित एक नई दवा लांच हो गई है। इस संबंध में आवश्यक मांग पत्र तत्काल भेज कर इसकी आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed