{"_id":"6a0881915022d4eeff076342","slug":"up-police-officers-will-no-longer-be-able-to-create-reels-the-government-will-tighten-its-grip-on-those-pos-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिसकर्मी अब नहीं बना सकेंगे रील, आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने वालों पर शासन कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिसकर्मी अब नहीं बना सकेंगे रील, आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने वालों पर शासन कसेगा शिकंजा
Sat, 16 May 2026 08:09 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 16 May 2026 08:09 PM IST
सार
UP Policeman: यूपी पुलिस से जुड़े तमाम कर्मचारी प्रायः रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिखते हैं। शासन ने इस मामले में अब सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन
रील बनाने पर होगी कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी पुलिस के जो पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक रील या अन्य कोई कंटेंट डालते हैं तो अब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने इस संबंध में पुलिस आयुक्तों, एडीजी जोन, डीआईजी रेंज, एसएसपी व एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जिसमें यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 को सख्ती से लागू करने को कहा गया है।
दरअसल, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों पुलिसकर्मी रील आदि पोस्ट कर रहे हैं। इसमें तमाम आपत्तिजनक पोस्ट भी शामिल रहती हैं। अधिकतर पुलिसकर्मी वर्दी में रील बना रहे हैं। एडीजी कानून-व्यवस्था की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि आपत्तिजनक सामग्री वायरल होने से न सिर्फ शासकीय कार्य प्रभावित होते हैं, बल्कि यूपी पुलिस की छवि भी खराब हो रही है। इसलिए ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
हर महीने कार्रवाई का देना होगा ब्योरा
विभाग से एक पूरा प्रपत्र दिया गया है। जिसमें प्रत्येक जिला पुलिस की तरफ से हर महीने सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों का ब्योरा भरना होगा। इसमें बताना होगा कि क्या कार्रवाई की गई। यह रिपोर्ट मुख्यालय भेजनी होगी। लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार अफसर की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
सिपाही हों या अफसर... सबको है रील की खुमारी
सोशल मीडिया की खुमारी सिपाही से लेकर कई अफसरों तक छाई है। ये सभी वर्दी में रील बनाकर पोस्ट करते हैं। कई पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के लाखों में फॉलोअर हैं। जो वहां से कमाई भी कर रहे हैं।