फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Police of other police stations will implement Covid protocol

यूपी: दूसरे थानों की पुलिस लागू कराएगी कोविड प्रोटोकॉल, मास्क न पहनने पर करेगी कार्रवाई

Wed, 04 Nov 2020 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Nov 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
UP: Police of other police stations will implement Covid protocol
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी - फोटो : amar ujala
कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए अब दूसरे थानों की पुलिस भेजकर औचक जांच कराई जाएगी। मास्क न पहनने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। अगर क्षेत्र में अधिक संख्या में लोग बिना मास्क के मिलेंगे तो संबंधित क्षेत्र के पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


क्षेत्र के चौकी इंचार्ज या थानेदार का परिचय भी आपको राहत नहीं दिला पाएगा। हाईकोर्ट ने हाल ही में लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज और वाराणसी में बड़ी संख्या में लोगों के मास्क न पहनने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस अफसरों को इसका पालन कराने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन


डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि पहले चरण में लखनऊ में इसकी शुरुआत होगी। मास्क न लगाने या फेस कवर न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ के बाद बाकी तीन शहरों और फिर पूरे प्रदेश में यह व्यवस्था लागू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में मिले 1948 नए मरीज, 2210 को किया गया डिस्चार्ज
यूपी में मंगलवार को 1948 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 2210 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब तक प्रदेश में 4,57,708 लोगों को संक्रमण ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 92 प्रतिशत से अधिक है। इस समय प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज 22,538 हैं।

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में नए मरीजों को मिला कर अब तक 4,87,335 कुल पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में 13 मरीजों की मौत हुई है। मरीजों की मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है। संक्रमण की शुरुआत में मृत्यु दर मई में 4.1 प्रतिशत, जून में 3.1, जुलाई में 1.6, अगस्त में 1.3,  सितंबर में 1.4 अक्तूबर में 1.3 प्रतिशत थी।

उन्होंने बताया कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग से कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक काबू पाने में मदद मिली है। मंगलवार को प्रदेश में कुल 1,58,125 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 61,617 नमूने आरटीपीसीआर से सरकारी लैब और दो हजार आरटीपीसीआर जांच निजी लैब में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed