फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up police not able to stop whatsapp, takes ib help

Whatsapp क्लिप ने उड़ाई यूपी पुलिस की नींद!

Wed, 19 Mar 2014 05:49 PM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Mar 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
up police not able to stop whatsapp, takes ib help

चुनाव के मौके पर पहले से ही संवेदनशील चल रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में वाट्सएप ने पुलिस को परेशान कर दिया है।

विज्ञापन


सांप्रदायिक उन्माद भड़काने वाली एक वीडियो क्लिप वायरल हो चुकी है। इस मामले में यूपी पुलिस को कुछ समझ नहीं आया, तो अब उसने केंद्रीय जांच एज़ेंसी आईबी से मदद मांगी है।


एसटीएफ के आईजी आशीष गुप्ता ने बताया कि जिस एप्लीकेशन (वॉट्सएप) से इस वीडियो क्लिप को भेजा जा रहा है, उसे रोकने का फिलहाल कोई रास्ता सामने नहीं है।

आईजी ने कहा, इसके लिए आईबी के जरिये केंद्र सरकार को अवगत कराकर आवश्यक कार्रवाई के प्रयास हो रहे हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में धार्मिक उन्माद फैलाने वाले इस वीडियो क्लिप को लेकर कोई अनहोनी न हो, इसे लेकर आला अधिकारी परेशान हैं।

रोकने के लिए हो रही जद्दोजहद
वे लोगों से पहले ही अपील कर चुके हैं कि ऐसे भड़काऊ संदेशों पर ध्यान न दें। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल ने भी कहा कि इसे रोकने के लिए किसी ठोस आधार की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने दावा किया कि अन्य एजेंसियों के साथ ही स्थानीय खुफिया इकाई को इस बाबत सतर्क कर दिया गया है।

पुलिस अपने स्तर से इसके पीछे सक्रिय लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

दावा किया गया कि ऐसी साजिश रचने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed