यूपी पुलिस और प्रियंका गांधी ट्विटर पर आए आमने-सामने, अपराध के खिलाफ कार्रवाई से कराया अवगत
यूपी पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा कि गम्भीर अपराधों में यूपी पुलिस की ओर से अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई। बताया कि पिछले दो वर्षों में 9 हजार 225 अपराधी गिरफ्तार किए गए और 81 मारे गए। रासुका में प्रभावी कार्रवाई कर करीब दो अरब की सम्पत्ति जब्त की गई। जबकि डकैती, हत्या, लूट व अपहरण जैसी घटनाओं में अप्रत्याशित कमी आई है।
यूपी पुलिस ने आगे लिखा कि प्रभावी कार्रवाई करने के चलते अपराधों में 20-35% की कमी आई। सभी सनसनीखेज अपराधों का यथासम्भव 48 घंटे में खुलासा हुआ | वहीं प्रभावशाली अपराधियों के विरुद्ध भी कठोर पुलिस कार्रवाई अमल में लाकर कानून का राज स्थापित किया है।
2- यूपी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने के फलस्वरूप अपराधों में 20-35 % की कमी आयी है ।सभी सनसनीख़ेज़ अपराधों का यथासम्भव 48 घंटे में ख़ुलासा हुआ है |
प्रभावशाली अपराधियों के विरुद्ध भी कठोर
पुलिस कार्यवाही अमल में लाकर क़ानून का राज स्थापित किया गया है । — UP POLICE (@Uppolice) June 29, 2019