{"_id":"5fcfb4d48ebc3ecfcb6e28f1","slug":"up-police-has-given-full-force-to-neutralize-bharat-bandh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद को बेअसर करने को पुलिस ने झोंक दी पूरी ताकत, कहीं नजरबंद किए गए नेता तो कहीं बंद दुकानों को खुलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद को बेअसर करने को पुलिस ने झोंक दी पूरी ताकत, कहीं नजरबंद किए गए नेता तो कहीं बंद दुकानों को खुलवाया
Tue, 08 Dec 2020 10:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Bharat bandh
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस महकमे ने मंगलवार को किसानों के भारत बंद को बेअसर करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि भारत बंद का समर्थन करने वालों ने बंद को कामयाब तो सरकार ने इसे बेअसर बताया।
प्रदेश में कई स्थानों पर किसान सड़कों पर उतरे। तो कई स्थानों पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी सड़क पर उतर कर बंद को कामयाब बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने अधिकतर स्थानों पर पानी फेर दिया।
लगभग सभी जिलों में सपा के अधिकतर नेताओं को पहले से ही या तो हिरासत में ले लिया गया था या फिर उन्हें नजर बंद कर दिया गया।
सीतापुर में बंद का असर मिला-जुला रहा। अधिकतर बाजार और दुकानें खुली रहीं। जो दुकानें बंद थीं भी उन्हें पुलिस ने आकर खुलवा दिया। अमेठी में भाकियू नेताओं ने जिला मुख्यालय पर बाइक रैली तो कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व कई अन्य किसान संगठनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

Trending Videos
श्रावस्ती में किसान संगठनों ने फोरलेन व इकौना में मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया गया। बलरामपुर और अयोध्या में बंद का आंशिक असर रहा। रायबरेली शहर और देहात क्षेत्रों में दुकानें खुली रहीं। बाराबंकी में किसानों के समर्थन में सपाइयों ने किसान यात्रा निकाली और गिरफ्तारी दी।