{"_id":"66c9a5b4844c3b22ff01cc30","slug":"up-police-bharti-one-arrested-for-doing-fraud-on-the-name-of-paper-leak-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा: पेपर आउट कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, टेलीग्राम एप के जरिये किया खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा: पेपर आउट कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, टेलीग्राम एप के जरिये किया खेल
Sat, 24 Aug 2024 05:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:58 PM IST
सार
आरोपी ने सिपाही भर्ती पेपर लीक नाम से टेलीग्राम एप पर ग्रुप बनाया और उसमें फर्जी पेपर डालकर ऑनलाइन रकम वसूली थी। एसटीएफ ने उसे लखनऊ में गाजीपुर थाना से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी अनिरुद्ध मोदनवाल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार रात सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर आउट कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया। लखनऊ में गाजीपुर थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी टेलीग्राम एप पर ग्रुप बनाकर ठगी को अंजाम दे रहा था। गिरोह के मास्टरमाइंड समेत अन्य सदस्यों की तलाश में एसटीएफ लगी है।
विज्ञापन
एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे राजकीय पॉलिटेक्निक गेट के पास से भदोही के सरियावां निवासी अनिरुद्ध मोदनवाल को गिरफ्तार किया है। तफ्तीश में सामने आया कि उसने यूपी पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक नाम से टेलीग्राम एप पर ग्रुप बनाया। उसमें एक फर्जी पेपर उपलब्ध कराया। लोगों को झांसा देकर ऑनलाइन रकम वसूली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अक्तूबर तक बनकर तैयार हो जाएंगी राम मंदिर की सभी मूर्तियां, कुबेर टीले का काम पूरा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मायावती पर भाजपा विधायक के बयान पर बवाल; अखिलेश ने की केस दर्ज करने की मांग तो बसपा सुप्रीमो ने जताया आभार
ये रकम उसके अपने फेक आईडी पर खुलवाये गए खाते में आई। उसने पूछताछ में बताया कि टेलीग्राम एप पर अर्न मनी ऑनलाइन ग्रुप पर वह जुड़ा था। उसी के जरिये लखनऊ निवासी मास्टरमाइंड अभय कुमार श्रीवास्तव से संपर्क हुआ। उसी ने पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी करने की साजिश रची थी।
फेक आईडी पर लिया गया सिम भी उपलब्ध कराया था। ठगी की रकम का हिस्सा वह उसको भी देता था साथ में उसका परिचित मन्नू अग्रवाल भी शामिल है। एएसपी ने बताया कि नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की तलीाश की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
